{"_id":"63389f20757e242e23354bff","slug":"fire-in-two-storey-boutique-due-to-short-circuit-ambala-ambala-news-knl1230765141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दो मंजिला बुटीक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से दो मंजिला बुटीक में लगी आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के गोबिंद नगर इलाके में शनिवार सुबह करीब 10 बजे साज बुटीक में आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट ही कारण सामने आया।
दुकान में कपड़े होने के कारण देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों का जमावड़ा लग गया। आसपास की दुकानदारों ने भी अपने दुकानों के शटर गिरा दिए। जब तक आग बुझी, तब तक लाखों रुपये का कपड़ा व सामान जलकर खाक हो गया। सूूचना मिलने पर नगर परिषद के सचिव सहित कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।
दुकान मालिक अनिल चड्ढा ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकानदार को बंद करके गए थे। शनिवार को दुकान खोलने के लिए कर्मचारी को भेजा तो उसने फोन पर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी उत्तरी हरियाणा की संयोजक चित्रा सरवारा भी मौके पर पहुंचीं। चित्रा ने डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल से भी मांग करते हुए कहा कि छावनी में अनेकों दुकानों और घरों में अग्निकांड से लाखों का नुकसान हो चुका है। पहले भी कई सरकारें रही है और अग्निकांड पर पर पांच लाख रुपयेका मुआवजा दिया जाता रहा है। पीड़ित दुकान मालिका को यह मुआवजा दिया जाए।

गोबिंद नगर स्थित साज बुटिक से निकलती आग की लपटें। संवाद- फोटो : Ambala
विज्ञापन