फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire in Sheesham wooden near Jama Masjid

जामा मस्जिद के साथ लगते शीशम की लकड़ी के गोदाम में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fire in Sheesham wooden near Jama Masjid
जामा मस्जिद अंबाला छावनी के नजदीक लगते गोदाम में लगी आग - फोटो : Ambala
टिंबर मार्केट में सोमवार रात जामा मस्जिद के साथ लगते लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। शीशम की सूखी लकड़ी गोदाम में होने के कारण मिनटों में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। रात करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई यह आग समाचार लिखे जाने तक नहीं बुझ पाई थी। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां रात करीब साढ़े 12 बजे तक आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटी रहीं। आगजनी की घटना में एक व्यक्ति भी झुलस गया। जिसे छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, सूचना मिलते ही गृहमंत्री अनिल विज और एसपी हामिद अंसारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद के बिल्कुल साथ शीशम की लकड़ी का गोदाम है। गोदाम के मालिक सुरेश तोमर ने बताया कि मेरे सामने ही गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगी। इस दौरान मेरा परिवार भी गोदाम के भीतर ही था। धुआं देखते ही पूरा परिवार बाहर आ गया। इसके दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

एक घंटे तक एक ही गाड़ी मौके पर जूझती रही
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि एक गाड़ी उसे काबू पाने में असमर्थ थी। इतना ही नहीं इस गाड़ी का पानी भी आग बुझाने में कम पड़ गया। करीब आधे घंटे तक दूसरी गाड़ी का इंतजार चला लेकिन इस अवधि में कोई नहीं आया। यही कारण था कि आग भयंकर रूप में धारण गई। इस दौरान कई जोरदार धमाके भी हुए। हालांकि इसके बाद एयरफोर्स दमकल विभाग गाड़ी, अंबाला शहर और नारायणगढ़ के अलावा आसपास के इलाकों की दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब जाकर स्थिति पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर के फटने की बात भी आई सामने
माना जा रहा है कि आगजनी के दौरान जो धमाके हुए उनमें गोदाम के भीतर बनाए गए घर में रखे गए गैस सिलिंडर फटे हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर पाया था।

जामा मस्जिद पर भी मंडराया रहा संकट
रमजान के पर्व से दो दिन पहले ही जामा मस्जिद के बिल्कुल साथ लगते गोदाम में लगी आग से मस्जिद पर भी खतरा मंडराया रहा। इस दौरान मस्जिद में मौजूद मौलना सहित अन्य की सांसें अटकी रहीं। हर कोई अल्लाह-ताला से आग पर जल्द काबू पाने की प्रार्थना करते दिखे। आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की कई दीवारों को तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed