{"_id":"69d8084facc576b3fc009de3","slug":"fire-department-employees-strike-continues-extended-for-two-days-as-demands-remain-unmet-ambala-news-c-36-1-amb1001-161248-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मांगे न माने जाने पर दो दिन के लिए बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मांगे न माने जाने पर दो दिन के लिए बढ़ाई हड़ताल
विज्ञापन
अंबाला छावनी में अग्निशमन विभाग के कार्यालय में बैठक रोष जताते कर्मचारी। संवाद
अंबाला। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी फायर स्टेशन अंबाला सदर में जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अडिग रहने का संकल्प लिया। निकाय मंत्री के साथ बैठक में कर्मचारियों की किसी भी मांग पर सहमति नहीं बन पाई। वार्ता विफल होने के कारण राज्य कमेटी ने रोष प्रकट करते हुए इस हड़ताल को दो दिवसीय और बढ़ाने का निर्णय लिया है।
प्रमुख मांगें और कर्मचारियों का रोष
यूनियन का आरोप है कि सरकार दिवंगत कर्मचारियों भविष्य चंद शर्मा और रणबीर सिंह के परिवारों को कोई आर्थिक सहायता प्रदान नहीं कर रही है, इसके साथ ही, पिछले 5 वर्षों से कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इन मुद्दों को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
अन्य संगठनों का समर्थन
नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य उप-प्रधान सेवाराम बोहत और जिला प्रधान बीरपाल कांगड़ा ने हड़ताल स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही मांगों का समाधान नहीं किया, तो नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी बड़े आंदोलन के लिए विवश होगा। इस दौरान रमेश, सुरेश, वकील, हरजिन्द्र सिंह, विनोद, युद्धवंश, अनिल अग्रे, राजेश, प्रदीप, रमेश, इसरान अली, रमेश, हरकेश, विक्रमजीत सहित कई कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे।