फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire broke out in the quarters of the Nursing Officer of Military Hospital, goods worth lakhs burnt down

मिल्ट्री अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर के क्वार्टर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the quarters of the Nursing Officer of Military Hospital, goods worth lakhs burnt down
सैन्य क्षेत्र स्थित मिलिट्री अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर के क्वार्टर में शनिवार अल सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी तरह से फैल गई। धुआं निकलते देखकर हड़कंप मच गया। पहले तो सैनिकों ने अपने स्तर पर ही मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग अधिक होने के कारण एयरफोर्स सहित दमकल विभाग से भी तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन क्वार्टर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

आग बिल्डिंग नंबर 109 के कमरा नंबर 5 में लगी थी। मिलिट्री अस्पताल में तैनात आर्मी ऑफिसर के रिहायशी क्वार्टर में नीचे बने कमरे व स्टोर में आग लग गई। कमरे में रखा एसी, फ्रिज समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पूरा परिवार ऊपर वाले कमरे में रह रहा था। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed