फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire broke out in a closed temporary warehouse in Naya Abadi, goods worth lakhs burnt

Ambala News: नई आबादी में बंद पड़े अस्थाई गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a closed temporary warehouse in Naya Abadi, goods worth lakhs burnt
अंबाला। छावनी की नई आबादी में बंद पड़े अस्थाई गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का डेकोरेशन का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले लोगों ने आग को बुझा दिया। नई आबादी निवासी शिवनाथ ने बताया कि उसका घर रेलवे ओवर ब्रिज के पास है। उसने घर के पास ही एक अस्थाई गोदाम बनाया हुआ है।
विज्ञापन

इस गोदाम में उसने डेकोरेशन का सामान जिसमें सोफा सेट, कृत्रिम फूल और सजावट का सामान रखता था। रविवार की दोपहर को वह अपने काम से बाजार गया था। इसके बाद वह बाजार से आया और अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी भाभी आई। भाभी ने उसे बताया कि उसके बंद पडे़ अस्थाई गोदाम से धुंआ उठ रहा है। यह सुनकर वह तुरंत गोदाम के पास पहुंचा और देखा कि आग भड़क रही है। आग देखते ही आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed