फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire breaks out in turban matching center located in Lakshmi Market

Ambala News: लक्ष्मी मार्केट स्थित पगड़ी मैचिंग सेंटर में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in turban matching center located in Lakshmi Market

विज्ञापन
अंबाला। शहर की होलसेल कपड़ा मार्केट में स्थित लक्ष्मी बाजार के पगड़ी और मैचिंग सेंटर दुकान में वीरवार रात्रि साढ़े नौ बजे आग लग गई। लोगों ने दुकान के बाहर से धुआं निकलता देख मालिक को सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड से संपर्क किया गया। आसपास के लोगों संग फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पहले आग में काफी कपड़े जलकर राख हो गए। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
दरअसल, अंबाला सिटी के कपड़ा मार्केट में ऐसी कई तंग गलियां हैं जहां पर पास-पास कपड़ों की दुकानें हैं। यह बाजार रोजाना सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक खुलता है। अरोड़ा ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से दुकानदार नीरज अरोड़ा लक्ष्मी बाजार में अपनी पगड़ी मैचिंग की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह काम खत्म कर दुकान बंद करके गए थे। दुकान बंद करने से पहले उन्होंने अच्छी तरह जांच पड़ताल भी कर ली थी, मगर करीब साढ़े नौ बजे उनके पास फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। वह आनन फानन दुकान पहुंचे और हालात देखकर दंग रह गए। दुकान बाजार की जिस गली में स्थित थी, उस गली में धुआं ही धुआं हो रहा था, जिसमें कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। बाजार की सकरी गली में गाड़ी तो जा नहीं सकती थी, ऐसे में पाइप के जरिये पानी चलाया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी पूरी खत्म नहीं हुई और आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों की मानें तो आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है जांच के बाद ही इसका पता लगा।
विज्ञापन



दुकानदारों ने दिखाई एकता, मानव श्रृंखला बनाकर निकलवाया सामान
फायर ब्रिगेड के 12 कर्मचारियों ने जैसे ही अपना काम शुरू किया। इसके 40 मिनट बाद उन्होंने आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया था, मगर धुएं के कारण यह पता नहीं लग पा रहा था कि आग और फैली है या नहीं। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने पंखा लगाकर गली से धुएं को निकाला, जिससे फायर ब्रिगेड कर्मियों को अंदर जाने में आसानी हुई। इस दौरान दुकानदारों ने एकता दिखाते हुए मानव श्रृंखला बनाई और धीमे-धीमे करके दुकान में से सामान निकालने लगे ताकि आग से सामान को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
दुकानदार न करें अतिक्रमण, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
घटना की जानकारी लगते ही होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विशाल बात्रा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदार को ढांढस बंधाया। साथी दुकानदारों से कहा कि बार-बार कहा जा है कि अतिक्रमण न करें अन्यथा किसी दिन बाजार में बड़ा हादसा हो सकता है। सभी दुकानदार अपने थड़े के भीतर ही सामान लगाएं, जिससे अतिक्रमण न हो।


वर्जन----
घटना की जानकारी मिलते ही सात मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की टीम अपनी गाड़ी के साथ मौके पर मौजूद थी। पौन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।आग के लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
--- राजकुमार, एफएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed