फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire breaks out in school uniform shop, goods worth 12 lakhs burnt

स्कूल यूनिफार्म की दुकान में लगी आग, 12 लाख का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in school uniform shop, goods worth 12 lakhs burnt
देर रात कलाल माजरी स्थित महाबीर स्कूल यूनिफार्म की दुकान में आग लगने से करीब 12 लाख रुपये का सामान जमकर खाक हो गया। आसपास के लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलती देखी तो दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक अजय जैन ने बताया कि वह पिछले कई सालों से स्कूल यूनिफार्म का काम करते हैं। जिस समय दुकान में आग लगी करीब 12 लाख रुपये का कपड़ा दुकान में था। उन्होंने बताया कि वैसे तो वह जल्दी घर चले जाते हैं, लेकिन धनतेरस होने के कारण वह मंगलवार रात को थोड़ा लेट घर गए। रात करीब 11 से 12 बजे के करीब दुकान में आग लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed