फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire breaks out in plastic factory warehouse

Ambala News: प्लास्टिक फैक्टरी के गोदाम में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in plastic factory warehouse
केसरी गांव के पास गोदाम में लगी आग के बाद बिखरे पड़े प्ला​स्टिक की बोतलों के ढक्कन: सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। केसरी गांव में प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कन बनाने वाली एमएस शिवालिक पैकेजिंग इंडस्ट्री के गोदाम में शनिवार रात 8 बजकर 30 मिनट पर भीषण आग लग गई। धुएं का गुबार फैल गया, देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। गोदाम में माल उतार रहे कर्मचारी पहले तो अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। आग के विकराल रूप लेने के बाद बराड़ा, सिटी, कैंट और शाहाबाद से दमकल विभाग की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।
करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक निशांत गुप्ता ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। गोदाम में जमा स्टॉक के नुकसान का अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। लाखों रुपये के सामान का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

साहा के कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय ने बताया कि आग शनिवार रात 8 बजकर 30 मिनट पर लगी व 2 बजकर 30 मिनट पर काबू पाया गया। गोदाम में प्लास्टिक की बोतलें बनाने का कच्चा माल, बोतलों के ढक्कन आदि सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप फैक्टरी की मदद से बचा लाखों का नुकसान : गोदाम में आग लगने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां तो पहुंची लेकिन भयंकर आग लगने के कारण जल्द ही सभी खाली हो गई। जबकि आग बुझी नहीं थी। ऐसे में दमकल विभाग की गाड़ियों को कई किलोमीटर दूर फायर स्टेशन से भरवाने की जगह आधा किलोमीटर दूर प्रताप फैक्टरी से भरवाया गया। प्रताप फैक्टरी में आग बुझाने के लिए पानी की उपलब्धता थी। यही कारण था कि दमकल विभाग ने एक के बाद एक ढेरों चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया।

केसरी गांव के पास गोदाम में लगी आग के बाद बिखरे पड़े प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कन: सोशल मीडिया

केसरी गांव के पास गोदाम में लगी आग के बाद बिखरे पड़े प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कन: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed