फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIR lodged for harassing a girl

Ambala News: युवती को तंग करने पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for harassing a girl
अंबाला। तीन बार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी युवती को मनचले द्वारा तंग करने का मामला सामने आया है। जलबेड़ा रोड की सोंडा कॉलोनी निवासी महिला ने आरोप लगाया कि दुर्गा नगर निवासी लोकेश उसकी बेटी को 2020 से लेकर अब तक परेशान कर रहा है। बेटी अब पढ़ाई पूरी कर घर पर रहती है। बेटी ने आरोपी के खिलाफ 25 अप्रैल 2024, 7 जून व 17 जुलाई 2025 को प्राथमिकी दर्ज रवाई थी, जिसके बाद यह लड़का जमानत पर आकर फिर से परेशान करता रहता है।
विज्ञापन

आरोपी ने बेटी का नाम और फोटोग्राफ का भी गलत इस्तेमाल किया है। बेटी को बदनाम करने के लिए 2020 से लेकर 2025 तक फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर उसकी फोटोग्राफ और उसके नाम से फेक आईडी बनाई है, जोकि फिलहाल पुलिस की निगरानी में 15 नवम्बर को बंद करवाई गई है। जिसके बाद भी यह लड़का अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बेटी घर से बाहर जाती है तो उसका पीछा करता है। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed