{"_id":"69864ae34058700bc8019431","slug":"fir-lodged-against-three-for-dowry-harassment-ambala-news-c-36-1-amb1002-157823-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 07 Feb 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। गांव केसरी की एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने की कोशिश और पति पर गैर-महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति, जो बिजली निगम में एलडीसी के पद पर तैनात है, अब सरकारी नौकरी का रौब दिखाकर उसे तलाक देने और दूसरी शादी करने की धमकियां दे रहा है।
गांव केसरी निवासी स्वर्णा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2017 को गांव लदाना निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति कुलदीप क्रेटा गाड़ी, सास-ससुर सोने की चेन और देवर सोने की अंगूठी के लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 14 जुलाई 2024 को आरोपियों ने साजिश के तहत पीड़िता को जहर देकर मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति कुलदीप, ससुर सुरेश, सास कान्ता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, पिटाई व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कुरुक्षेत्र। बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद