{"_id":"69dc0c5ce5908962a9016705","slug":"fir-against-two-for-fraud-in-land-deal-ambala-news-c-36-1-amb1001-161446-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जमीन के सौदे में धोखाधड़ी, दो के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जमीन के सौदे में धोखाधड़ी, दो के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने और फिर दूसरे पक्ष के साथ मिलकर साठगांठ करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद महिला सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खोजकीपुर निवासी इंद्रजीत सिंह और राकेश मैहल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने लुधियाना की निवासी जसवीर कौर के साथ जटवाड़ गांव में स्थित 21 कनाल जमीन का सौदा किया था। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने जसवीर कौर को पूरी रकम दे दी थी। इसके बदले में जसवीर कौर ने उनके हक में मुख्तारनामा भी लिखकर दिया था।
शिकायत के अनुसार, उसी जमीन पर जटवाड़ निवासी सुखविंदर सिंह ने भी अपना दावा ठोक रखा था और मामला कोर्ट में लंबित था। पहले तो जसवीर कौर, सुखविंदर के खिलाफ मजबूती से लड़ रही थी और उसके दस्तावेजों को फर्जी बता रही थी लेकिन दिसंबर 2025 में अचानक जसवीर कौर ने अपना वकील बदला और गुपचुप तरीके से अदालत में बयान दे दिया कि वह सुखविंदर के दावे को सही मानती है। इसी मिलीभगत के चलते अदालत ने 30 जनवरी 2026 को फैसला सुखविंदर के पक्ष में सुना दिया।