फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIR against two AAP leaders for waving leaflets at CM's event.

Ambala News: सीएम के कार्यक्रम में पर्चे लहराने पर दो आप नेताओं पर प्राथमिकी

Sat, 19 Sep 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 19 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
FIR against two AAP leaders for waving leaflets at CM's event.
अंबाला सिटी। पुलिस ने हर्बल पार्क में राज्य स्तरीय मैराथन कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सैनी के सामने पर्चे लहराने वाले दो आप नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। उन पर शांति भंग करने की धारा में यह कार्रवाई की गई। दोनों नेताओं का मेडिकल के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई
विज्ञापन

अंबाला सिटी के जेल रोड पर वीरवार को मैराथन का आयोजन किया गया था। इसमें सीएम नायब सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। सीएम ने जैसे ही मंच पर बोलना शुरू किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष विशाल ने सीएम सर हमारी भी सुनिए कर के आवाज लगाना शुरू कर दिया। वह अपने हाथों में अंबाला की समस्याओं पर पर्चे लेकर खड़े थे। जिसमें सड़कों पर गड्ढे व अन्य समस्याएं लिखी थीं। इसके बाद उन्होंने वह पर्चे हवा में उछाल लिए। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आप नेताओं के मुताबिक उन्हें पूरी रात हिरासत में रखा। इसके बाद देर रात्रि को उनके खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज कर लिया। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है। बलदेव नगर थाना के कार्यकारी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों आप नेताओं के खिलाफ शांतिभंग की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आप नेताओं ने उपायुक्त से मिलकर अपनी बात रखी
सीएम के कार्यक्रम में पर्चे लहराने पर गिरफ्तार किए गए आप नेताओं को पुलिस ने अदालत वीरवार शाम को अदालत में पेश किया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी के अन्य नेता एसडीएम के पास पहुंचे तो उन्होंने जमानती न होने की बात कहते हुए जमानत नहीं दी। इसके बाद आप नेताओं ने उपायुक्त से मिलकर अपनी बात रखी। उपायुक्त के निर्देश पर दोनों आप नेताओं को जमानत मिल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed