फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fines will be collected from drivers of vehicles parked in the market

Ambala News: बाजार में खड़े वाहनों के चालकों से वसूलेंगे जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fines will be collected from drivers of vehicles parked in the market
अंबाला छावनी के सदर क्षेत्र में बनी बहुउद्देशीय पार्किंग। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के सदर सहित अन्य बाजार में सड़क किनारे या डिवाइडर के साथ खड़े होने वाले चोपहिया वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी नगर परिषद ने कर ली है, अब सिर्फ टोह वैन के आने का इंतजार हो रहा है, इसके आते ही बाजार में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और ऐसे वाहनों को सदर क्षेत्र में निर्मित बहुउद्देशीय पार्किंग तक लाया जाएगा।
इस सुविधा के लिए वाहन संचालक से 350 रुपये का शुल्क भी वसूला जाएगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बरती जाएगी सख्ती : नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि त्योहार के दिनों में अक्सर बाजार की व्यवस्था खराब हो जाती है, इसका सबसे बड़ा कारण बाजार में बेतरतीब खड़े चोपहिया वाहन हैं जोकि लोगों के आवागमन में बाधा बनते हैं। इस संबंध में पहले बाजार के पदाधिकारियों को भी सचेत किया गया था कि वह अपने वाहनों को बहुउद्देशीय पार्किंग में खड़ा करें तो दूसरों के लिए भी यह मिसाल बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने उनके आग्रह को मानते हुए अपने वाहनों को बहुउद्देशीय पार्किंग में खड़ा करना शुरू कर दिया है, वहीं कुछ अभी इसका इंतजार कर रहे हैं।
नहीं बिगड़ने देंगे व्यवस्था : अंबाला यातायात पुलिस के प्रभारी जोगिंदर सिंह ने कहा कि त्योहार के दिनों में अंबाला छावनी के बाजार की व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। मुख्य चौराहों सहित बाजार आवागमन वाले स्थानों पर बैरिकेड लगाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि भारी वाहन आदि बाजार में न घुस पाएं, अगर फिर भी कोई वाहन चालक जोर-जबरदस्ती करेगा या नियमों को तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed