फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Final between Kalka and Patiala today

Ambala News: कालका और पटियाला के बीच फाइनल आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Final between Kalka and Patiala today
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रही एसडी चटर्जी ट्राफी के फाइनल में कालका फुटबॉल अकादमी और संधु फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ ने शानदार प्रदर्शन कर जगह बना ली है। यह मुकाबला आज यानी रविवार को होगा। इसमें परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज बतौर मुख्य अतिथि होंगे। दोनों टीमों के सेमिफाइनल शनिवार को हुए थे।
विज्ञापन

पहला मुकाबला कालका फुटबॉल अकादमी और रिक्रेशन क्लब चंडीगढ़ के बीच हुआ था। इसमें कालका के भूरी ने 71 मिनट तो सचिन ने 92 मिनट में गोल दागकर एकतरफा मुकाबला 2-0 से जीत लिया। इसमें समाजसेवी अनिल व अशोक जैन मुख्यातिथि थे। जबकि कालका के मनीष को बेस्ट खिलाड़ी का खिताब दिया गया। दूसरा मुकाबला दलबीर फुटबॉल अकादमी पटियाला व संधु फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ के बीच हुआ।
विज्ञापन

पटियाला के अरमान ने चौथे मिनट तो चंडीगढ़ के वंश ने 18वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया था। पटियाला के अमित ने 24वें मिनट व 45वें में गोल किए थे। दूसरे हाॅफ में पटियाला ने एक ओर गोल दागकर मुकाबला 4-1 से जीत लिया था। इसमें जिला फुटबॉल संघ के पूर्व प्रधान इंद्रजीत वालिया बतौर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने 1999 में अंबाला में पहला फल्ड लाइट टूर्नामेंट करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला भी खेलेंगी फ्रेंडली मैच

एसडी चटर्जी ट्राॅफी के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले से पहले सुबह सात से 12 बजे तक मास्टर फुटबॉल गेम्स स्टेट चैंपियनशिप होगी। इसमें 40 वर्ष से ऊपर की आयु वाले खिलाड़ियों की टीमें भाग लेंगी। इनमें अंबाला, चंडीगढ़ और पंचकूला, यमुनानगर की टीम शामिल होंगी। इन टीमों में 11 की जगह केवल 7-7 खिलाड़ी शामिल होंगे। उसके उपरांत दोपहर एक बजे शाहाबाद फुटबॉल महिला अकादमी और सीयूएफसी अंबाला सिटी की टीम के बीच फ्रेंडली मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed