फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Filling of course options has started in Polytechnic, admission will be done on the remaining seats

Ambala News: पॉलीटेक्निक में कोर्स विकल्प भरने हुए शुरू, बची सीट पर होगा दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Filling of course options has started in Polytechnic, admission will be done on the remaining seats
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में 630 में से 356 सीट भरी गईं। अब बची सीट को भरने के लिए दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है। काउंसलिंग में विकल्प भरे जा रहे हैं। विकल्प भरने के बाद परिणाम जारी होगा। संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में विकल्प भरने का कार्य 26 जुलाई रात 11:59 बजे तक होगा। विकल्प भरने के बाद, विकल्प को लॉक करें, दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 28 जुलाई शाम 5 बजे सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदक को आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 29 जुलाई सुबह 10 बजे से 1 अगस्त शाम 4 बजे तक उस संस्थान में जाएं, जहां पर उनको सीट का आवंटन हुआ है। अगर कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट के लिए उस संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता, जहां पर उनको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आवंटित सीट स्वत: ही रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed