फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fighting between two parties outside Government College

Ambala News: गवर्नमेंट कॉलेज के बाहर दो पक्षों में मारपीट

Sat, 04 Nov 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties outside Government College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के बाहर छात्रों व बाहरी युवकों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में शाहपुर गांव के चार युवक चोटिल हो गए। हालांकि यह मारपीट वीरवार को हुई थी लेकिन घायलों ने छावनी नागरिक अस्पताल में शनिवार को आकर अपना मेडिकल करवाया। इलाका पुलिस मामले की जांच कर

रही है।

मारपीट में घायल शाहपुर निवासी हर्षविंद्र ने बताया कि उनके दोस्त की कॉलेज के ही एक छात्र के साथ बहस हो गई और झगड़ा शुरू हो गया। वह कॉलेज के गेट से कुछ दूरी पर खड़े थे।
विज्ञापन


इतने में करीब दर्जनभर युवकों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया और मारपीट करने के बाद मौके से फरार

हो गए।

घायलों में शाहपुर निवासी अभिषेक, ध्रुव व प्रिंस भी शामिल है। घायल हर्षविंद्र ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले अधिकतर कॉलेज के छात्र थे। दोस्त की लड़ाई भी कॉलेज के छात्र से ही हुई थी। अंबाला कैंट थाना पुलिस का कहना है कि लिखित में शिकायत आती है तो कार्रवाई में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब ठेके के बाहर हुई बहस, दो युवकों को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। कैथल बाईपास हिसार रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर नमकीन खरीदने पर हुई बहस के बाद चार लोगों ने दो युवकों पर डंडों व सरिए से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को सिटी ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया। पुलिस ने शिकायत पर काला, नरेश व अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस को दी शिकायत में सुल्तानपुर गांव पीर वाली गली निवासी विपिन ने बताया कि वह वामिका इंटरप्राइजिज टावल कंपनी काकरू गांव में सुपरवाइजर है। 31 अक्तूबर को वह अपने दोस्त कुरुक्षेत्र निवासी विकास के साथ कंपनी की बाइक पर कैथल बाइक पास हिसार रोड पर बने शराब के ठेके पर पहुंचे और वहां से एक शराब की बोतल खरीदी। ठेके के ठीक सामने ही रेहड़ी पर नरेश व काला खड़े थे। इतने में नमकीन खरीदने के दौरान उनसे बहस हो गई। देखते ही देखते दो अन्य व्यक्ति आ गए और उनसे मारपीट करने लगे। हमलावरों ने डंडों व सरिये से हमला कर दिया। विकास तो मौके से बचकर भाग गया। आरोपियों ने उसकी पिटाई की।

इस मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन व जेब से 35 हजार रुपये की गिर गई। मारपीट के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed