फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fight to go home, heavy rush in trains

घर जाने की मारामारी, ट्रेनों में भीड़ भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fight to go home, heavy rush in trains
छठ पूजा पर्व को लेकर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : Ambala
दीपावली का त्योहार बीत चुका है, अब सभी छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में जाने वाले 50 प्रतिशत लोग पहले ही ट्रेन और बसों के माध्यम से अपने घर पहुंच चुके हैं। शेष 50 प्रतिशत लोग छठ पूजा मनाने के लिए घरों की तरफ रवाना हो रहे हैं। छठ पर्व को लेकर बिहार व यूपी की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें पूरी तरह से भरी हुई हैं। यात्री वेटिंग टिकटों के सहारे ही सफर करने को मजबूर हैं। वहीं रेलवे ने यात्रियों की भीड़ देखते हुए दो त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

वीरवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब एक बजे जैसे ही सरहिंद से चलकर सहरसा जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म छह पर पहुंची तो प्रवासियों का मेला लग गया। सभी ट्रेन में चढ़ने के लिए प्रयासरत रहे। हालांकि स्टेशन अधिकारियों ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पहले ही फैसला कर लिया था कि ट्रेन को अन्य प्लेटफार्म की जगह एक प्लेटफार्म पर ही ठहराव दिया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी के रवाना होते ही यार्ड में खड़ी ट्रेन को प्लेटफार्म एक पर पहुंची। ट्रेन लगभग 10 मिनट तक प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। सभी यात्री बिना किसी परेशानी के ट्रेन में सवार हुए। इसी प्रकार शाम को जम्मूतवी से हावड़ा के लिए छठ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। वापसी में हावड़ा-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन आठ नवंबर को चलेगी। जम्मूतवी से हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन पठानकोट, अमृतसर, जलंधर, लुधियाना और अंबाला होकर चलेगी। इससे जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल में काम करने वाले झारखंड और बिहार सहित अन्य प्रवासी लोग छठ से पहले घर वापसी कर सकेंगे।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा संचालन
अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरी मोहन ने बताया कि छठ महापर्व में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन किया जाएगा। पहली ट्रेन जम्मूतवी से कटिहार के बीच और दूसरी ट्रेन अमृतसर से बनमखी के बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 01626 जम्मूतवी-कटिहार त्योहार स्पेशल का परिचालन 7 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन जम्मूतवी से दोपहर 12.00 बजे प्रस्थान कर छपरा, हाजीपुर, बरौनी के रास्ते अगले दिन रात 9.45 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में 01625 कटिहार-जम्मूतवी का परिचालन 8 नवंबर को होगा। कटिहार से ट्रेन रात 11.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 10.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04568 अमृतसर-बनमनखी त्योहार स्पेशल का परिचालन 7 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 6.35 बजे प्रस्थान कर छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी के रास्ते अगले दिन शाम 5.30 बजे बनमनखी पहुंचेगी। वापसी में 04567 बनमनखी-अमृतसर का संचालन 9 नवंबर को होगा। बनमनखी से ट्रेन सुबह 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद यात्रियों की भीड़

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद यात्रियों की भीड़- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची ट्रेन में चढ़ते यात्री।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची ट्रेन में चढ़ते यात्री।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed