{"_id":"c6cb38833a86b0284faa2c51ce6055ba","slug":"fight-over-garbage-turns-bloody-one-dies-sevral-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फेंकने के विवाद पर चली लाठियां, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा फेंकने के विवाद पर चली लाठियां, एक की मौत
अंबाला
Updated Wed, 14 May 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। होली गांव में मंगलवार को गली में कूड़ा फेंकने के लिए उठे विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। विवाद में दो अन्य बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, जिनको एमएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं सहित आठ पर मामला दर्ज किया है।
होली गांव में सोमवार देर रात कूड़ा फेंकने पर विवाद हो गया। एक पक्ष ने जब गांव की गली में कूड़ा फेंका, तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई और दूसरी जगह पर कूड़ा फेंकने को कहा।
इसी पर हुए विवाद में मामला बहसबाजी में बदल गया। इस बीच एक पक्ष ने कुछ साथियों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। अभी बहसबाजी चल रही थी कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों से हमला कर दिया। हमला देख अफरातफरी फैल गई। जिन पर हमला किया गया वे खुद को बचाने के लिए शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
लाठियों की मार से तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जबकि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस बीच पुलिस को सूचित कर घायलों को एमएम मेडिकल अस्पताल मुलाना में पहुंचाया गया। घायलों की पहचान होली निवासी कर्मचंद, संदीप कुमार व श्रवण कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि इनमें से श्रवण कुमार के सिर में अधिक चोटें आईं हैं और उसकी हालत गंभीर थी।
रातभर श्रवण अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझता रहा और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस भी रातभर कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस ने सीता राम की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित आठ पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य दो घायलों का उपचार एमएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।