फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Festivals begin with Teej in the month of Sawan: Suman Saini

सावन माह में तीज के साथ होती है त्योहारों की शुरूआत : सुमन सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
Festivals begin with Teej in the month of Sawan: Suman Saini
बराड़ा। प्रयास समाजसेवा संस्थान द्वारा हरियाली तीज महोत्सव पर एक निजी संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने शिरकत की। उन्होंने तीज के पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि तीज के दिन ही माता पार्वती ने भगवान शिव जी की घोर तपस्या करके प्राप्त किया था। जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव जी ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीज के साथ हमारी संस्कृति में त्यौहारों एवं पर्वों की शुरूआत हो जाती है। उन्होंने कहा कि तीज उत्सव पर भाई द्वारा अपनी बहन को कोथली देने की हमारी सदियों पुरानी परंपरा है। बहनें अपने ससुराल में भाई के आने का इंतजार करती है और उनके आने पर खुशी व्यक्त करती हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, जिला महामंत्री कर्मचंद गोल्डी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बीनू गर्ग, प्रयास समाजसेवा संस्थान से प्रधान विशाल सिंगला, सचिव सुनील जैन, सदस्य मोनिका कालड़ा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed