फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female thief gang active at bus stand, women are taking off jewelery

Ambala News: बस अड्डे पर सक्रिय महिला चोर गिरोह, महिलाओं के उतार रहीं आभूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Female thief gang active at bus stand, women are taking off jewelery
अंबाला। छावनी बस अड्डे पर महिला गिरोह सक्रिय है जो बस में चढ़ने के दौरान घेरा बनाकर महिलाओं के आभूषण और गहनों पर हाथ साफ कर रही हैं। महिलाओं को सचेत रहने के लिए लालकुर्ती चौकी पुलिस ने बस अड्डे पर नोटिस चस्पाया है। वहीं यात्रियों से यह भी आग्रह किया है कि अगर उन्हें ऐसी कोई भी संदिग्ध महिला नजर आती है तो तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस या रोडवेज कर्मचारी को दें।
विज्ञापन

इसमें सहयोग के लिए रोडवेज कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अड्डा अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि पीछे एक दो मामले ऐसे हो चुके हैं। इसलिए ऐसी महिलाओं पर नजर रखी जा रही है। सभी रोडवेज कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वो महिलाओं पर नजर रखें। बस में चढ़ने व उतरन के दौरान चालक या परिचालक को कुछ भी संदिग्ध नजर आए तो तुरंत जानकारी पुलिस व अधिकारियों को दें।
विज्ञापन

सोने का कड़ा चोरी
छावनी बस स्टैंड से सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी की पत्नी के हाथ से सोने का कड़ा चोरी हो गया था। पुलिस को दी शिकायत में शिव प्रताप नगर निवासी भैया राम ने बताया कि 11 जुलाई को वह पत्नी और बेटे को दिल्ली जाने वाली बस में बैठाने के आया था। भीड़ ज्यादा होने के कारण दोपहर के समय पंजाब रोडवेज की बस आई तो वो उसमें बैठाने लगा। इतने में नीचे पत्नी के साथ खड़ी दो महिलाओं ने बस में चढ़ने का बहाना बनाते हुए उसके दाहिने हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया और रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed