फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   father's illness, someone drove to jail for the case of brother

- पिता की बीमारी तो किसी ने जेल में बंद भाई के केस की पैरवी के लिए उखाड़ी एटीएम मशीनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
father's illness, someone drove to jail for the case of brother
राजीव ऋषि
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला से एटीएम चोरी में पटियाला सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए बिलासपुर के हरनेक सिंह और अमृत सिंह (बिजली रिपेयर) ने तीन दिन के रिमांड के दौरान वारदात के लिए अपना-अपना मकसद बता दिया। हरनेक ने अपने पिता के कैंसर, जेल में विचाराधीन भाई हरचेत के केस की पैरवी और अमृत ने हृदय रोग से पीड़ित पिता के इलाज के खर्च के लिए एटीएम चोरी शुरू की। हरनेक के मुताबिक हरचेत की गर्लफ्रैंड ने नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया था। आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत वह सेंट्रल जेल में विचाराधीन है। परिवार गरीब होने के कारण केस का खर्च उठाना मुश्किल हो गया था।
इसके अलावा दोनों ने गांव मेन के मनिंदर सिंह उर्फ रॉकी, मंजल खुर्द के विक्रमजीत सिंह और रामगढ़ के गुरतेज (बाइक मिस्त्री) को रातों-रात अमीर बनाने का ख्वाब दिखाकर अपने साथ मिला लिया। आरोपी नजदीकी गांव के बचपन के दोस्त हैं। पंजाब के इस नामी-गिरामी गिरोह ने पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मरिंडा के अलावा अंबाला में एटीएम चोरी की तीन (इनमें एटीएम चुराने, काटकर पैसे निकालने, उखाड़कर ले जाने के अलावा दुकान व घरों में चोरी) वारदातें की। पंजाब पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने शहर कोतवाली की दो और सदर की एक एटीएम चोरी कबूली थी। अंबाला में आरोपी साल 2019 में मानव चौक पर स्थित एक्सिस बैंक, कचहरी चौक पर पीएनबी और सदर थानाक्षेत्र पंजाब रोड पर स्थित एटीएम को उखड़ाकर ले गए थे।
विज्ञापन

वाहन मालिक को ज्यादा, अन्य में बराबर बंटता था हिस्सा
वारदात में वाहन लाने वाले को चोरी के पैसों में सबसे ज्यादा और अन्य को बराबर का हिस्सा मिलता था। एक्सिस बैंक के एटीएम से निकले करीब तीन लाख में से सबको 49-49 हजार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में एक आरोपी की हो चुकी मौत, दूसरे की टांग टूटी
गिरोह के छठे आरोपी धन्ना सिंह की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है, जबकि विक्रमजीत सिंह की टांग टूटी है। वारदात के बाद जाते समय ये दोनों एकसाथ कार में थे।
तरीका ए वारदात
हाइड्रा मशीन से चुराई मजबूूत लोहे की संगल को एटीएम मशीन के चारों तरफ से निकालकर दोनों हिस्से टवेरा गाड़ी से बांध लेते थे। गाड़ी के चलते ही लगने वाले जोरदार झटके से एटीएम मशीन उखाड़ जाती थी। उसके बाद गाड़ी में डालकर किसी सुनसान या फिर जानकार की दुकान में ले जाते। बिजली के कटर से मशीन काट पैसे निकाल लेते।

पंजाब में एटीएम व चोरी की अन्य करीब दर्जनभर वारदातों में शामिल गिरोह ने अंबाला में भी एटीएम चोरी की तीन वारदातें की। तीनों ने पैसे, मशीनें और औजार बरामद कराने का विश्वास दिलाया है। अमृत और हरनेक टीम के कर्णधार हैं। दोनों ने लुधियाना में इलेक्ट्रानिक की फैक्ट्री में काम सीखा, इसलिए वे कटर चलाने में माहिर हैं।
- केवल सिंह, इंचार्ज, सीआइए-वन व हेडकांस्टेबल अमित कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed