{"_id":"683c9a37df9527f5f4099f84","slug":"father-and-son-attacked-for-making-them-work-in-the-fields-ambala-news-c-36-1-ame1006-143707-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेतों में काम कराने के लिए पिता-पुत्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेतों में काम कराने के लिए पिता-पुत्र पर हमला
विज्ञापन
मुलाना। खेत पर काम कर रहे मजदूरों से काम कराने के प्रयास में एक किसान और उसके दो बेटों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 20 मई को खेत में काम के लिए बिहार से आठ श्रमिक बुलाए थे, जिन्हें अपने ट्यूबवेल पर ठहराया था।
उन्होंने बताया कि 31 मई की रात करीब 11 बजे गांव के ही आरोपी जगतार सिंह और गुरप्रीत सिंह वहां पहुंचे और मजदूरों को धमकाते हुए कहा कि सुबह उनका काम पहले करना होगा, अन्यथा ठिकाना खाली करना पड़ेगा। राजेंद्र सिंह ने बताया कि जब उनका बेटा हरदीप सिंह आरोपियों से बात करने के लिए फोन पर संपर्क किया तो थोड़ी देर बाद दोनों आरोपी हाथों में गंडासी लेकर ट्यूबवेल पर पहुंचे और हमला कर दिया।
गुरप्रीत ने गंडासी से हरदीप की कमर पर वार किया, जबकि जगतार ने प्रदीप के हाथ और सिर पर हमला किया। बीच-बचाव करने आए राजेन्द्र सिंह के सिर और शरीर पर भी वार किया गया जिससे वे लहूलुहान हो गए। घायलों को मुलाना सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।