{"_id":"6689cecd87a086ed8a0f2014","slug":"farmers-will-surround-the-sp-office-preparations-have-begun-ambala-news-c-36-1-amb1002-125730-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एसपी ऑफिस घेरेंगे किसान, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एसपी ऑफिस घेरेंगे किसान, तैयारी शुरू
विज्ञापन
गांव बलाना में किसान नेता बैठक करते हुए।
अंबाला सिटी। किसान नेता नवदीप जलबेड़ा की रिहाई की मांग पर किसानों ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए किसान नेताओं ने बाकायदा गांव बलाना में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई।
किसान शहर में एसपी ऑफिस घेरने का मन बना चुके हैं। किसान नेताओं ने सभी से एकजुट कर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा है। दरअसल भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी के नेतृत्व में शहर के गांव बलाना स्थित गुरुद्वारे में किसान नेताओं की बैठक हुई।
इसमें किसान मजदूर यूनियन के नेता सरवन सिंह पंधेर सहित अन्य किसान नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान सभा से आह्वान किया गया कि 17 जुलाई को किसान मजदूर एकजुट होकर शहर स्थित एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। घेराव में किसान नेता नवदीप जलबेड़ा को रिहा करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
नवदीप पर लगे हैं कई गंभीर आरोप
किसान नेता नवदीप जलबेड़ा का इस किसान आंदोलन में काफी अहम रोल रहा है। यही कारण है कि जब आंदोलन से जुड़े मामलों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की तो उसमें किसान नेता नवदीप पर सबसे पहले ध्यान दिया। नवदीप को एक अन्य किसान नेता के साथ मोहाली एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया था। हालांकि नवदीप को जमानत नहीं मिल पा रही, मगर उसके साथी को जमानत मिल गई है। ऐसे में किसान नेताओं ने जब वार्ता से लेकर कानूनी रास्ता तक अपना लिया और सफलता नहीं मिली तो आंदोलन का मार्ग अपनाया जा रहा है।
शंभू बॉर्डर पर धरना रहेगा जारी
13 फरवरी से शुरू हुए किसान आंदोलन को साढ़े पांच माह से अधिक समय हो चुका है। इसके बावजूद यहां पर किसानों का धरना जारी है। इसको लेकर अभी तक समाधान नहीं निकल रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद अब किसान नेताओं की नजर विधानसभा चुनाव पर है। तब तक धरना शांति से जारी रहेगा। इसके बाद आंदोलन को तेज किया जा सकता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई जगह किसानाें का घेराव सत्ता पक्ष के लिए नुकसान का कारण बना था।