फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers will protest demanding Girdawari of bad crops

खराब फसलों की गिरदावरी की मांग को लेकर किसान करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest demanding Girdawari of bad crops
अंबाला सिटी। पिछले दिनों लगातार हुई बरसात ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसमें न केवल सब्जियां बल्कि सरसों, गेहूं व अन्य फसलों को भी खासा नुकसान हुआ है। गिरदावरी न होने से खफा किसानों ने आज उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

भाकियू भगत सिंह से अमरजीत सिंह मोहड़ी व सुखविंद्र सिंह ने बताया कि सब्जी और अन्य फसलों की गिरदावरी और मुआवजे की मांग को लेकर किसान पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। किसान कई बार सरकार से गिरदावरी कराने और मुआवजा देने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या की सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब उन्होंने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। किसान आज अनाज मंडी में एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालय तक जाएंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। अमरजीत सिंह ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही किसानों की मांग नहीं सुनती है तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed