फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers warned to pay by March 20

किसानों ने दी 20 मार्च तक भुगतान करने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers warned to pay by March 20
किसानो से बात करते एसडीएम - फोटो : Ambala
शहजादपुर। चीनी मिल बनौंदी द्वारा वर्तमान पेराई सत्र के गन्ने का भुगतान वायदे अनुसार न किए जाने से किसानों में भारी रोष है। बुधवार को किसानों ने 21 सदस्यीय कमेटी के बैनर तले चीनी मिल के समक्ष पंचायत की। पंचायत में पहुंचे एसडीएम नारायणगढ़ नीरज कुमार ने किसानों को आश्वासन देते कहा कि 15 जनवरी तक गिराए गए गन्ने की पेमेंट 20 मार्च तक कर दी जाएगी। जनवरी के अंत तक गिराए गए गन्ने की पेमेंट 31 मार्च तक करवा दी जाएगी। एसडीएम के आश्वासन पर सभी किसान सहमत हो गए। किसानों ने कहा कि अगर 20 मार्च तक 15 जनवरी तक की पेमेंट नहीं की गई तो 24 मार्च को किसानों की कमेटी एसडीएम से उनके कार्यालय में मिलेगी। उसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, किसानों का कहना है कि 23 फरवरी को एसडीएम नारायणगढ़ ने आश्वासन दिया था कि 31 दिसंबर तक के गन्ने की पेमेंट 5 मार्च तक कर दी जाएगी। इसके विपरीत अभी तक पेमेंट किसानों को नहीं दी गई है। इस दौरान किसानों ने एसडीएम से कहा कि जब तक पेमेंट नहीं होती, तब तक वे बिजली के बिल भरने में असमर्थ हैं। इसलिए किसानों के बिजली के कनेक्शन न काटे जाएं। एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि वह इस संबंध में एक्सईएन बिजली विभाग को बोल देंगे।

चीनी मिल के बाहर धरने पर बैठे किसान

चीनी मिल के बाहर धरने पर बैठे किसान- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed