फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers took to the streets with tractors and cylinders, reminded them of the prices of flour and pulses for two hours

ट्रैक्टर और सिलिंडर लेकर सड़कों पर उतरे किसान, दो घंटे याद दिलाए आटा-दाल के भाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets with tractors and cylinders, reminded them of the prices of flour and pulses for two hours
अंबाला सिटी। महंगाई की मार झेल रहे किसान वीरवार सुबह सड़कों पर उतर आए। दो घंटे तक किसानों ने ट्रैक्टर और सिलिंडरों को सड़क किनारे रखते हुए जमकर नारेबाजी की। विरोध स्वरूप किसान सिटी विधायक असीम गोयल के निवास स्थान के सामने भी पहुंच गए और पोस्टर के माध्यम से नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। वहीं, गांव जलबेड़ा में भाकियू के ब्लॉक वन प्रधान सुखविंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने सरकार से लगातार बढ़ रहे रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम को कम करने की मांग की। ऐसा ही दृश्य जिले भर के विभिन्न गांव व नेशनल हाईवे पर दिखाई दिया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि सरकार जिस तरह से पेट्रोल व डीजल के दाम के साथ रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। वह आमजन के मुंह से निवाला छीनने वाली बात है। क्योंकि एक तरफ सरकार गरीब लोगों के घरों तक सिलिंडर पहुंचा रही है तो दूसरी तरफ सिलिंडरों के दाम इतने ज्यादा बढ़ा दिए हैं कि लोग सिलिंडरों को रिफिल भी नहीं करवा पा रहे हैं। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों से हर वस्तु के दाम आसमान छू रहे हैं। जबकि आमदनी उतनी ही है, अब लोगों को दो वक्त की रोटी भी सोच कर खानी पड़ रही है। सरकार को महंगाई के इस दौर को रोकते हुए पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने चाहिए, जिससे कि गरीब व्यक्ति दो वक्त का खाना खा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed