फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers submitted a memorandum to Minister Anil Vij and City MLA Nirmal Singh in support of their demands.

Ambala News: किसानों ने मांगों के समर्थन में मंत्री अनिल विज व सिटी विधायक निर्मल सिंह को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers submitted a memorandum to Minister Anil Vij and City MLA Nirmal Singh in support of their demands.
अंबाला। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार अंबाला कैंट में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज व अंबाला सिटी कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को किसान यूनियनों ने हरियाणा के 90 विधायकों को अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन देने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में किसानों ने एकजुट होकर विधायकों के निवास स्थान यह ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने बताया कि सरकार ने चुनाव में जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जाए। किसान और मजदूर के कर्जों को मुक्त किया जाए। एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। सी टू प्लस फिफ्टी के तहत किसान को फसल का लाभ मिले व धान कि फसल कि क्षतिपूर्ति कि जाए व नदियां नाले साफ करवाए ताकि बाढ़ की स्थिति का सामना न करना पड़े। इसके अलावा जहां-जहां जल भराव की समस्या है, वहां पर पाइप लाइन का प्रबंध किया जाए। हरियाणा सरकार के आने वाले शीतकालीन सत्र में किसानों, मजदूरों व जनता से किये वायदे तथा किसानों की मांगो को विधानसभा में उठाकर उन्हें पूरा करवाया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारियों और सदस्य वजिंद्र सिंह कंबोज, कर्म सिंह, बहादुर सिंह, परमजीत सिंह, करनैल सिंह, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed