{"_id":"6875711b9b2d21e7090c1a7a","slug":"farmers-submitted-a-memorandum-demanding-stubble-management-ambala-news-c-36-1-ame1006-146044-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किसानों ने पराली प्रबंधन की मांग पर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किसानों ने पराली प्रबंधन की मांग पर सौंपा ज्ञापन
Tue, 15 Jul 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
डीडीए डॉ जसविंद्र सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए किसान यूनियन के नेता। यूनियन
अंबाला सिटी। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने सोमवार को डीडीए डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी को पराली प्रबंधन के इंतजामों के लिए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने पराली प्रबंधन के इंतजामों को पहले ही दुरुस्त करने की बात कही। पराली प्रबंधन के लिए प्रदेश में पीपीई फोर्स तैयार की गई है। यह फोर्स पराली अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
किसानों ने कहा कि सितंबर माह तक धान की कटाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद किसान अपने खेतों में आलू की बुवाई करता है। अगर फसल लगाने से पहले पराली प्रबंधन का काम पूरा हो जाए तो किसानों को पराली में आग नहीं लगानी पड़ेगी। इसके अलावा सरकार वर्तमान में पराली प्रबंधन के लिए एक हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि देती है जबकि आलू की फसल लगाने के लिए 50 लीटर डीजल लगता है। इसलिए इसमें भी बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसके साथ ही जो किसान पराली के गोले बनवा रहे हैं, उनसे भी सही समय पर उठान करवाया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी, अमरजीत सिंह मोहड़ी, वजिंद्र सिंह कौंला मौजूद रहे।