फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   farmers sit on Protes in new grain market of Ambala

Ambala: किसानों ने नई अनाज मंडी में धरना लगाया, गुरुवार को हरियाणा सरकार से होगी बैठक, फिर लिया जाएगा फैसला

Wed, 23 Aug 2023 02:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Aug 2023 02:50 PM IST
सार

किसानों की 24 अगस्त को हरियाणा सरकार के साथ चंड़ीगढ़ में उनकी बैठक है। पंजाब में उनके एक साथी किसान की मौत हो गई और अंबाला शहर में भी मंगलवार को एक युवा किसान की टांग कट गई है। इसको लेकर भी सरकार से बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
farmers sit on Protes in new grain market of Ambala
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला सिटी के गांव बलाना गुरुद्वारा साहिब में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में किसानों की बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व भाकियू शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने किया। अमरजीत सिंह मोहड़ी ने बैठक से ऐलान किया कि जब तक उनके साथ जुड़े संगठनों के सभी साथी नहीं छोड़े जाते और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका प्रदर्शन दिन रात नई अनाज मंडी अंबाला शहर में जारी रहेगा।

विज्ञापन


सरकार से बैठक के बाद लिया जाएगा फैसला
वीरवार 24 अगस्त को हरियाणा सरकार के साथ चंड़ीगढ़ में उनकी बैठक है। पंजाब में उनके एक साथी किसान की मौत हो गई और अंबाला शहर में भी मंगलवार को एक युवा किसान की टांग कट गई है। इसको लेकर भी सरकार से बातचीत की जाएगी। इसके साथ अन्य कई मांगें हैं। अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो उनका प्रदर्शन दिन रात नई अनाज मंडी में जारी रहेगा और 16 संगठन उसके बाद फैसला लेंगे।
विज्ञापन


किसान नेता के अनुसार
मोहड़ी ने कहा कि किसान गांवों में भाजपा और जजपा नेताओं की एंट्री भी बैन करेंगे। इन पार्टी के नेताओं को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर नई अनाज मंडी धरना स्थल पर रणनीति बनाएंगे कि कैसे इनकी एंट्री बैन करनी हैं। किसानों के साथ-साथ अब महिलाएं भी धरना स्थल पर प्रदर्शन में शामिल होंगी। मोहड़ी ने कहा कि मंगलवार को हरियाणा-पंजाब में किसानों पर प्रशासन ने लाठीचार्ज नहीं किया, बल्कि विधायक और सांसदों ने लाठीचार्ज करवाया है। उनके साथ वायदा खिलाफी की। किसानों को जबरन ट्रैक्टर से उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि किसानों ने चंड़ीगढ़ कूच को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने बेरिकेट्स लगाकर कई जगहों पर नाके लगाए थे। प्रशासन की कई दौर की वार्ता भी विफल रही थी। देर रात तक किसानों ने अंबाला-हिसार बाइपास पर प्रदर्शन किया। देर रात हिरासत में लिए गए किसानों के नेता छोड़े गए। इसके बाद बुधवार सुबह किसानों ने गुरुद्वारा साहिब बलाना में बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed