{"_id":"69792183d1f20c7f6f03ed46","slug":"farmers-raised-their-voice-in-support-of-their-demands-ambala-news-c-36-1-amb1003-157178-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मांगों के समर्थन में किसानों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मांगों के समर्थन में किसानों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नई अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के नेतृत्व में किसान एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम दर्शन कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार, शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, किसानों की कर्ज मुक्ति, एमएसपी की कानूनी गारंटी, बीज बिल पर पुनर्विचार मांगों को रखा गया।
चढ़ूनी ने कहा कि हरियाणा में कई वर्षों से 5 हजार करोड़ का धान घोटाला हो गया है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दो रुपये की गोली 200 रुपये में मरीज को दी जा रही है। जिसकी जांच करने वाला कोई भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी नीति अपनाए कि किसान कर्ज मुक्त हो। उन्होंने कहा कि वास्तव में कर्ज की सबसे बड़ी वजह किसानों को उनकी फसल का सही भाव न मिलना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष किसानों को साढ़े चार करोड़ लाख रुपया बाजार के भाव से उनकी फसल का कम मिलता है। इस मौके पर यूनियन जिला प्रधान मलकीयत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।