फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers protest, Ambala Chandigarh highway opened after 22 days, one way movement of vehicles on highway

किसान आंदोलन: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे 22 दिन बाद खुला, राजमार्ग पर एक तरफ से वाहनों की आवाजाही

Tue, 05 Mar 2024 11:10 AM IST
एएनआई Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Mar 2024 11:10 AM IST
सार

अंबाला-चंडीगढ़ आने जाने वाले लोगों को अब राहत मिल पाएगी। क्योंकि पुलिस ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे को 22 दिनों बाद खोल दिया है। किसान आंदोलन के कारण इस हाईवे को 11 फरवरी को बंद किया गया था।

विज्ञापन
Farmers protest, Ambala Chandigarh highway opened after 22 days, one way movement of vehicles on highway
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे खुला - फोटो : ANI

विस्तार

अंबाला को चंडीगढ़ से जोड़ने वाला अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग 22 दिनों बाद खुल गया है। किसान आंदोलन के चलते इस राजमार्ग पर स्थित सद्दोपुर पर बैरिकेडिंग कर 11 फरवरी को आवाजाही बंद कर दी थी। अब जब किसान आंदोलन की रूपरेखा में बदलाव हुआ तो अंबाला पुलिस ने इस राजमार्ग को सोमवार को खोलने का काम शुरू किया। इसके लिए पुलिस जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। एक-एक कर बैरिकेडिंग को हटाना शुरू भी कर दिया।

विज्ञापन

 

इस दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह आई कि इन बैरिकेडिंग को कंकरीट से पाट दिया गया था। ऐसे में पुलिस को देर रात तक बैरिकेडिंग हटाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अधिकारियों की मानें तो रातभर में बैरिकेडिंग को हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए एक तरफ रास्ता खोला गया। अब लोग इस राजमार्ग के जरिए आसानी से अंबाला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से अंबाला आवाजाही कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed