फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers jam in Dappar, mans upset

Ambala News: दप्पर में किसानों का जाम, परेशान हुआ आम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers jam in Dappar, mans upset
अंबाला सिटी अंबाला-अमृतसर मार्ग पर जाम के दौरान खड़े वाहन।
अंबाला सिटी। पंजाब के किसानों की ओर से शनिवार को अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। इससे ट्रेफिक व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। बता दें कि अंबाला-चडीगढ़ पंजाब क्षेत्र स्थित दप्पर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों ने पंजाब सरकार की ओर से फसलों के खराबे का मुआवजा न मिलने से नाराज होकर सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक करीब सात घंटे तक जाम लगाए रखा।
विज्ञापन

इससे अंबाला क्षेत्र की सड़कों पर जाम की परिस्थितियां बनी रही, वहीं जाम की बजह से अंबाला ट्रैफिक पुलिस की सांसें फूली रही। जाम के दौरान अंबाला पुलिस ने दिल्ली की ओर से आ रही ट्रैफिक को अंबाला बलदेव नगर से हिसार रोड से फेरबदल करते हुए वाया शंभू बैरियर से बनूड़ रोड से चंडीगढ़ की ओर रवाना किए।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला सुल्तानपुर जड़ौत रोड से वाया बरवाला रोड से पंचकूला के लिए वाहनों को रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान शहर के मंजी साहिब गुरुद्वारा चौक तक जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतारे लग चुकी थी, मगर ट्रेफिक पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया, वहीं शाम पांच बजे तक सड़कों के बीच कतारों में लगे वाहन धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जाम की जानकारी पहले से नहीं थी। इस वजह से हरियाणा रोडवेज की कई बसें जाम के दौरान चंडीगढ़ मार्ग के बीच में ही फंसी रही, वहीं चंडीगढ से चलने वाली बसें जोकि सिरसा, जींद, कैथल आदि शहरों में अंबाला से होकर गुजरती हैं वह चंडीगढ़ से बनूड़ होते हुए वाया शंभू बैरियर से होकर अंबाला सिटी पहुंची, जोकि अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंची, कुछ चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसों के भी रूट बदले गए।

कृष्ण कुमार, संस्थान प्रबंधक बस स्टैंड, अंबाला सिटी।



पंजाब क्षेत्र में लगाए गए जाम के पश्चात ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रेफिक पुलिस की ओर से बेहतर प्रयास किए गए थे। ट्रेफिक पुलिस ने करीब एक घंटे बाद वाहनों के रूट बदलकर ट्रैफिक व्यवस्था पर काबू पा लिया था, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को बलदेव नगर से शंभू टोल की ओर बदल दिया गया था, वहीं कुछ वाहनों को जड़ौत रोड से वाया बरनाला से पंचकूला रवाना किया गया था।
जोगिन्द्र सिंह, प्रभारी, ट्रेफिक पुलिस अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed