फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers going towards Shambhu police station were stopped and a sit-in was held

Ambala News: शंभू थाने की तरफ जा रहे किसानों को रोका, दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers going towards Shambhu police station were stopped and a sit-in was held
अंबाला सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास हाईवे की सर्विस लेन पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बा - फोटो : kathua
अंबाला सिटी। शंभू थाने के घेराव के ऐलान के बाद मंगलवार अंबाला से जा रहे किसानों और पुलिस के बीच बहस हुई। पुलिस ने अंबाला सिटी मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास ही किसानों को रोके रखा।
विज्ञापन

किसान शंभू सीमा की तरफ बढ़ने की मांग पर अड़े थे। भारी पुलिस बल ने किसानों को आगे नहीं जाने दिया। आखिर में किसान अंबाला-दिल्ली हाईवे की सर्विस लेन पर ही धरने पर बैठ गए। हाथों में झंडे लेकर किसानों ने कई बार पुलिस को जाने के लिए बोला। लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया।
विज्ञापन

बता दें कि किसान सुबह 11 बजे ही शंभू की सीमा पर कूच के लिए जमा हो गए थे। दोपहर करीब तीन बजे तक आगे न बढ़ाने दिए जाने पर वापस लौट गए। इस बीच किसानों ने धरना स्थल यानी हाईवे की सर्विस लेन पर लंगर खाया। इस धरने के दौरान करीब 20 से 25 किसान ही मौजूद थे। इनमें कुछ एक किसान पंजाब के भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था ऐलान
शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान किसानों का काफी सामान चोरी हो गया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था लेकिन अभी तक ज्यादातर किसानों को उनका सामान वापस नहीं मिला है। इसके खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एक दिन के शंभू थाने के घेराव करने का ऐलान किया गया था।
वर्जन
किसानों को रोककर बातचीत की गई थी। दोपहर तीन बजे तक उन्हें शांतिपूर्वक रोका गया था। बाद में सभी किसान चले गए थे।
इंस्पेक्टर अनिल, थाना प्रभारी अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed