फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers furious at Patwari who went to Girdawari, held him for three hours

गिरदावरी करने गए पटवारी पर भड़के किसान, तीन घंटे रोके रखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers furious at Patwari who went to Girdawari, held him for three hours
अंबाला। गरनाला गांव में गिरदावरी करने गए पटवारी की परेशानी उस समय बढ़ गई, जब किसानों ने पोर्टल न चलने पर विरोध शुरू कर दिया। किसानों ने पहले तो रोष जताया और पटवारी को खेतों में रोक लिया। करीब तीन घंटे तक पटवारी खेतों में ही खड़ा रहा और पोर्टल चलाने का प्रयास करता रहा। किसान मौके पर तहसीलदार को बुलाने की बात पर अड़े रहे। आखिर में पटवारी ने दोपहर एक बजे किसानों को आश्वासन दिया कि वह दोबारा से शाम को आएंगे और खेतों के हुए नुकसान का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

हालांकि, शाम को पटवारी मौके पर दोबारा पहुंचे लेकिन पोर्टल फिर भी नहीं चलने के कारण मैनुअल ही खेतों के नुकसान को चढ़ाया। बाद में पटवारी ने पूरा मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में डाला। उधर, किसानों का कहना था कि विभाग की तरफ से दिए गए पोर्टल पर पांच एकड़ तक की फसल की गिरदावरी के लिए ही आवेदन करने का प्रावधान है लेकिन पटवारी ऐसा न होने की बात बोल रहा था। वहीं पटवारी राजेश ने बताया कि उसे बंधक नहीं बनाया गया था। तहसीलदार को बुलाने की बात कहते हुए किसानों ने रोके रखा था। शाम को दोबारा गए तो फिर भी पोर्टल नहीं चला। बाद में मैनुअल तरीके से ही गिरदावरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed