फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers did not receive compensation for crops affected by rain.

Ambala News: बारिश से प्रभावित हुई फसल का किसानों को नहीं मिला मुआवजा

Wed, 15 Oct 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 15 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not receive compensation for crops affected by rain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। बारिश व नदियों में पहाड़ों से आए पानी के कारण जलभराव से प्रभावित हुई धान व अन्य फसलों का मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है। सरकार की ओर से किसानों को दिवाली से पहले मुआवजा देने का वादा किया था। अभी किसान मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। जिले की बात करें तो 428 गांवों के 7,940 से ज्यादा किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया था। इन आवेदन के बाद अब पटवारियों की ओर से फसल का सर्वे किया गया।



97 हजार एकड़ फसल हुई थी बारिश से प्रभावित
जिले में कुल 2.50 लाख एकड़ में से 97 हजार एकड़ धान की फसल बारिश जलभराव से प्रभावित हुई थी, इसको लेकर प्रशासन की ओर से सर्वे भी करवाया गया था, इसमें अंबाला शहर, अंबाला छावनी, बराड़ा, मुलाना और साहा के क्षेत्रों में फसल प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन


इन जिलों में पोर्टल किए गए थे इतने आवेदन

जिला कुल गांव -कुल किसान
अंबाला 428 7940

भिवानी 272 74738
फरीदाबाद 144 2519

फतेहाबाद 234 22370
गुरुग्राम 242 10971

हिसार 276 73661
झज्जर 264 25318

जींद 288 21161
कैथल 273 9745

करनाल 306 1889
कुरुक्षेत्र 390 11640

महेंद्रगढ़ 373 66698
पंचकूला 89 367

पानीपत 137 866
रेवाड़ी 405 26533

रोहतक 143 18498
सिरसा 325 35273

सोनीपत 300 9835
यमुनानगर 517 3267

मेवात 440 12997
पलवल 286 18968

चरखी-दादरी 170 43295

उनकी ओर से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करीब साढ़े तीन एकड़ की फसल खराबे को लेकर आवेदन किया गया है। अभी मुआवजा की राशि नहीं आई है।
गुरमीत सिंह, किसान।


ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर राजस्व विभाग की ओर से आवेदन लिए गए थे। मुआवजे की राशि कब आएगी, इस बारे में वह ही जानकारी दे सकते हैं।
डाॅ. जसविंद्र सैनी, उप निदेशक, कृषि एवं कल्याण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed