Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers burnt effigy of government on Shambhu border

शंभू बार्डर पर किसानों ने सरकार का पुतला जलाकर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigy of government on Shambhu border
सरकार के सात साल पूरे होने और पिछले छह माह से आंदोलन करने के बाद भी कृषि कानून वापस न लेने के विरोध में किसानों ने काला दिवस मनाया। इस दौरान किसानों शंभू बार्डर पर सरकार का पुतला जलाकर विरोध किया। इससे पहले यहां सुबह के समय ही किसान भारी संख्या में एकजुट हो गए थे। कोरोना को भुलाते हुए सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने यहां जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। किसी भी अप्रिय घटना को ध्यान में रखते भी यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं किसानों ने गांव-गांव पुतला जलाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 12 बजे शंभू बार्डर पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी पहुंचे और किसानों का हौसला बढ़ाया। कहा कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती है उनका आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ यूनियन, आम आदमी पार्टी व अन्य कई संस्थाओं ने पहुंचकर काला दिवस मनाने का समर्थन किया और किसानों की हर संभव मदद करने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दिया संदेश
सरकार का पुतला जलाने से पूर्व भाकियू के पदाधिकारियों व अन्य किसानों ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल किसानों के हक की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे भारत के प्रत्येक नागरिक और सच्चाई व हक की लड़ाई है। जिसे हम सभी को बिना किसी हिंसा किए जीतना है। जब तक सरकार हम किसानों के हक वापस नहीं दे देती है हम किसान यूं ही आंदोलन पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed