फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers blocks Hisar highway

हिसार हाईवे तीन घंटे जाम, शाम को घर पहुंचे बच्चे

Tue, 08 Oct 2013 11:53 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Tue, 08 Oct 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocks Hisar highway
अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में फसल का सही समर्थन मूल्य नहीं मिलने और उठान नहीं होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


 नाराज किसानों ने  अंबाला-हिसार हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगा दिया। इस कारण शहर की अंदरूनी सड़कें भी जाम से घिर गई। कई किलोमीटर तक लगे जाम के कारण खासतौर पर स्कूली बच्चों को खासी परेशानी हुई। जाम के कारण बच्चों तकरीबन शाम छह बजे तक घर पहुंचे।

इस दौरान छोटे बच्चों का काफी बुरा हाल रहा। जाम की खबर मिलने के बाद अभिभावक आकर अपने बच्चों को ले गए। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला।

फसल के उठान में ज्यादती का आरोप

किसानों का आरोप था कि उन्हें सरकार ने 1345 रुपये धान का समर्थन मूल्य देना तय किया था। लेकिन शहर मंडी में किसानों से नमी कट के नाम पर 250 रुपये का चूना प्रति क्विंटल लगाया जा रहा है। इसके अलावा किसानों का कहना था कि प्रशासन ने प्रति आढ़ती 4-4 शैलर फिक्स कर दिए हैं यह उन्हें मंजूर नहीं है।
विज्ञापन


सभी शैलरों को छूट होनी चाहिए कि जो शैलर जिस आढ़ती के माध्यम से फसल खरीदना चाहे वह खरीद सकता है। किसानों का आरोप है कि फसल के उठान के नाम पर भी उनसे ज्यादती हो रही है। किसानों ने मांग की कि उनका समर्थन मूल्य सरकार बढ़ाए और फसलों का उठान समय पर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को लेने आना पड़ा बच्चों को
जाम का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ा। जाम के कारण स्कूली बच्चे 3 बजे से साढ़े 6 बजे तक जाम में फंसी बसों में ही बैठे रहे। बच्चों के स्कूल से घर न पहुंचने पर परिजन परेशान होकर अध्यापकों को फोन करते रहे जिसके बाद उन्हें जाम की सूचना मिलने पर वह स्वयं अपने बच्चों को जाम में लेने पहुुंचे।


शहरवासी बहुत ज्यादा दुखी
हिसार हाईवे का बहुत बड़ा हिस्सा शहर के बीचोंबीच से होकर गुजरता है। लेकिन पूरी सड़क पर दूर-दूर तक जाम ही जाम था। इसी वजह से शहर की सड़कें भी जाम हो गई। लोगों को शहर के बीचोंबीच से सेक्टरों व सिविल अस्पताल के दूसरी ओर जाने में बहुत परेशानी हुई। कुछ लोग मानव चौक से वाया सेक्टर नौ मॉडल टाउन से हाइवे नंबर एक तक पहुंचे। देरशाम तक हालात खराब ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed