{"_id":"6a8b5ca993f0295238042132","slug":"toy-train-services-resume-on-kalka-shimla-heritage-track-ambala-news-c-36-1-amb1001-168309-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर टॉय ट्रेन सेवाएं बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर टॉय ट्रेन सेवाएं बहाल
विज्ञापन
कालका-शिमला रेल खंड पर चलती टॉय ट्रेन। रेलवे
- फोटो : School
- दो जोड़ी ट्रेनें चलाने की मंजूरी, अभी 30 अगस्त तक किया जाएगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे ने खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए प्रभावित रही कालका-शिमला टॉय ट्रेन की प्रमुख सेवाओं को बहाल कर दिया है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कार्यालय, अंबाला से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। यात्रियों की मांग और रूट की स्थिति सामान्य होने के बाद रेलवे ने चार प्रमुख ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
पिछले कुछ दिनों से तारादेवी, कोटी और गुम्मन के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण रेल सेवाएं पहले से ही प्रभावित चल रही थीं। ऐसे में ट्रेनें रद्द होने से शिमला आने वाले पर्यटकों को सड़क मार्ग या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब यह सेवा बहाल होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
प्रमुख ट्रेनें-
रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ट्रेन संख्या 52451/52452 कालका-शिमला-कालका और ट्रेन संख्या 52459 / 52460 कालका-शिमला-कालका/हिम दर्शन एक्सप्रेस का संचालन होगा। यह ट्रेनें 23, 29 और 30 अगस्त को चलेंगी।
विज्ञापन
-- -- --
विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
रेलवे ने के इस आदेश को सुरक्षा और संचालन से जुड़े तमाम प्रमुख विभागों जैसे आरपीएफ, एसएंडटी, विद्युत विभाग, कॉमर्शियल कंट्रोल, ट्रैफिक कंट्रोल, इंजीनियरिंग कंट्रोल और टीआरडी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं, ताकि ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन के इस कदम से कालका-शिमला आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की परेशानी दूर होगी, क्योंकि विश्व धरोहर के रूप में शुमार इस रेल मार्ग पर सफर करना पर्यटकों की पहली पसंद माना जाता है।
यात्रियों और सैलानियों की परेशानी को देखते हुए रद्द की गई ट्रेनों को बहाल करने का फैसला लिया गया है।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल