{"_id":"6a1f36679cb6d8a7350a275c","slug":"farmers-blocked-the-road-after-not-getting-gunny-bags-for-sunflower-purchase-ambala-news-c-36-1-amb1002-164169-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सूरजमुखी खरीद में बारदाना न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सूरजमुखी खरीद में बारदाना न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
मोहडा अनाज मंडी के सामने हाइवे पर किसानों से बात कर जाम खुलवाने का प्रयास करती पुलिस । स्वयं
- 20 मिनट तक जीटी सड़क पर दिल्ली मार्ग पर डटे रहे किसान, पुलिस के आश्वासन पर माने
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। मोहड़ा अनाज मंडी में सूरजमुखी की नियमानुसार खरीद न होने से मंगलवार को किसान आक्रोशित हो उठे। किसानों ने अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। 20 मिनट तक किसान राजमार्ग पर प्रदर्शन करते रहे, दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन किसानों को मनाने में जुटा दिखा। इसके बाद डीएसपी कैंट ने किसानों से दोपहर तीन बजे तक बारदाना मंगाने का समय लिया, इसके बाद किसानों ने रास्ता खोला। इस दौरान राजमार्ग पर मोहड़ा के पास वाहनों की कतार लग गई। इस जाम में गर्मी के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। खासकर बसों से जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत आई।
भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के बैनर तले सोमवार को मोहड़ा अनाज मंडी में किसानों ने प्रदर्शन किया था। सोमवार को भी बारदाने की कमी थी। ऐसे में उस समय किसानों ने चेतावनी दी थी कि मंगलवार सुबह 11 बजे तक बारदाना नहीं आया तो वह बड़ा निर्णय लेंगे। इसमें उन्होंने रास्ता जाम करने की चेतावनी भी दी थी। चेतावनी के बावजूद मंडी प्रशासन बारदाने की कमी को पूरी नहीं कर सका। ऐसे में जब मंगलवार को भी किसान सूरजमुखी बेच नहीं पा रहे थे तो उन्होंने एकजुट होकर राजमार्ग जाम करने का निर्णय लिया। इसके बाद 01:10 बजे किसान अंबाला से दिल्ली राजमार्ग पर मोहड़ा मंडी के सामने गाड़ी लगाकर बैठ गए। वीडियो से सभी को आने के लिए कह दिया।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
राजमार्ग पर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारी लगातार किसान नेताओं को समझाने और जाम खुलवाने की कोशिशों में जुटे रहे लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। 01:30 मिनट पर डीएसपी कैंट ने किसानों को समझाया कि दोपहर तीन बजे तक बारदाना आ जाएगा। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। इसके बाद चार बजे 15 हजार बारदाने के कट्टे आ गए थे।
विज्ञापन
किसानों ने सोमवार को मंडी सचिव को बोला था कि बारदाने की कमी मंगलवार तक पूरी कर ली जाए। अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था मगर कमी को पूरा नहीं किया गया। इसीलिए हमने यह प्रदर्शन किया।
-गुरमीत सिंह माजरी, किसान नेता, भाकियू शहीद भगत सिंह
सूरजमुखी की फसल की खरीदारी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पहले बोला 25 मई से खरीद होगी मगर नहीं की। किसानों को वापस घर फसल ले जानी पड़ी। अब बारदाने का संकट खड़ा हो गया।
- मंजीत सिंह, किसान नेता, भाकियू शहीद भगत सिंह