फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers are reluctant to sow paddy seedlings

Ambala News: धान की पनीरी बोने से कतरा रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers are reluctant to sow paddy seedlings
फोटो- 39
विज्ञापन

-बढ़ते पारे से किसान असमंजस में



संवाद न्यूज एजेंसी,

जलबेड़ा। भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आसमान से बरसती आग के बीच किसान अपनी धान की पनीरी (पौध) उगाने को लेकर गहरे असमंजस में हैं। पारे के 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने के कारण किसानों को डर सता रहा है कि कड़ी धूप और लू के थपेड़ों से उनकी पनीरी झुलसकर सूख न जाए।
इलाके के किसान रामकुमार, मनजीत सिंह और राजेंद्र कुमार ने बताया कि वे आमतौर पर दो तरीकों से पनीरी तैयार करते हैं। पहला गोबर की खाद का सहारा लेकर और दूसरा खेत में पानी खड़ा करके सीधी बिजाई करके। लेकिन इस बार रिकॉर्डतोड़ तापमान के कारण वे दोनों ही विधियों को आजमाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों की दोहरी मुसीबत यह है कि पिछले साल धान में आए बोनेपन रोग के कारण उन्हें प्रति एकड़ 35 से 40 हजार रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार भी फसलों पर सफेद तेले (कीट) के प्रकोप की आशंका अभी से जताई जा रही है, जिससे किसान बेहद डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





कृषि अधिकारियों की सलाह, अपनाएं सीधी बिजाई

कृषि अधिकारियों के मुताबिक बोनेपन का रोग जिस कीट के जरिए फैलता है, उसका असर इस समय भी देखा जा रहा है। अधिकारियों ने किसानों को इस संकट से उबरने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है। ट्रांसप्लांट (कद्दू करके पौध लगाने) की बजाय धान की सीधी बिजाई विधि को अपनाएं। पिछले साल जिन किसानों ने सीधी बिजाई की थी, उनके खेतों में बोनेपन का रोग नहीं के बराबर था। पनीरी उगाने वाले स्थान के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें और वहां पेड़पौधों की घनी छाया न हो। अगर पास में मक्के का खेत हो, तो धान की पौध उससे काफी दूरी पर तैयार करें ताकि कीटों के हमले से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed