फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers are being made aware not to burn stubble by organizing camps

शिविर लगाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए किया जा रहा जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers are being made aware not to burn stubble by organizing camps
Farmers are being made aware not to burn stubble by organizing camps - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। पराली की समस्या का निपटान करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। विभिन्न गांव में जाकर कृषि वैज्ञानिक लोगों को जागरूक कर रहे है, जिससे कि किसान पराली न जलाएं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र तेपला की ओर से गांव घसीटपुर में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से जमीन की उर्वरक शक्ति कम हो जाती है, जिससे सीधे तौर पर किसानों को ही नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही उन्होंने पराली न जलाने पर मिलने वाले लाभों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया। खंड स्तरीय जागरूकता अभियान में करीब 200 से अधिक किसानों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

जगह-जगह बोर्ड लगा किया जा रहा जागरूक
पराली न जलाने को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र तेपला की ओर से जागरूकता बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। जिससे कि लोग पराली लगाने को लेकर जागरूक रहें। नोडल अधिकारी ने बताया कि जागरूकता शिविर लगाने के साथ-साथ जागरूकता बोर्ड लगाकर भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, अगर कोई किसान कृषि विज्ञान केंद्र आ रहा है तो उन्हें भी पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। जिससे कि इस बार कोई भी किसान पराली को आग न लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed