{"_id":"684b4a641fa6f2fa06011f84","slug":"farmers-are-angry-over-irregularities-in-the-weighing-of-sunflower-ambala-news-c-36-1-ame1006-144335-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सूरजमुखी की तोलाई में गड़बड़ी पर किसान नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सूरजमुखी की तोलाई में गड़बड़ी पर किसान नाराज
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सूरजमुखी की तोलाई में गड़बड़ी के बाद किसानों ने वीरवार को नाराजगी जताया। गड़बड़ी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेता वीरवार को उपायुक्त को शिकायत देने के लिए पहुंचे थे।
इसके बाद जांच कमेटी के साथ यूनियन की बैठक हुई। पर बैठक बेनतीजा रही। किसानों ने कहा कि अधिकारी उन्हें नुकसान की भरपाई करके ट्रकों को छोड़ने के लिए कह रहे हैं। इस पर किसानों ने कहा कि सभी किसानों को वजन के अंतर के सामान भुगतान करने पर ही मामला सुलझाया जाएगा। मगर इस पर सहमति नहीं बनी। वहीं किसानों ने कहा कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे वे एक बैठक करेंगे। जिसमें एक बड़ा फैसला लिया जाएगा। हैफेड को किया था मार्क : किसानों की शिकायत पर एडीसी ने शिकायत डीएम हैफेड के नाम मार्क कर दी थी। जब किसान नेता डीएम हैफेड के पास पहुंचे तो डीएम ने इस बारे में कमेटी से जांच करवाने का आश्वासन दिया।
इसी दौरान किसान नेताओं को सूचना मिली कि हैफेड के कुछ कर्मचारी कालका चौक के पास सूरजमुखी से भरे ट्रक में गड़बड़ी कर रहे हैं। किसानों को देख कर कर्मचारी वहां से फरार हो गए। ट्रक को अंबाला नई अनाज मंडी पहुंचाया गया। जहां पर अधिकारियों की टीम ने बोरियों का वजन करवाया। संवाद