फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Alert regarding farmers march to Delhi, Patiala-Ludhiana road closed, route diverted from Ambala to Chandigarh

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पहुंचे किसान: अंबाला में सुरक्षा बल तैनात; पटियाला-लुधियाना मार्ग बंद, रूट डायवर्ट

Sat, 10 Feb 2024 03:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Feb 2024 03:56 PM IST
सार

किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच के एलान के बाद से ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। अंबाला पुलिस द्वारा शंभू बॉर्डर पर डिवाइडर ब्लॉक पहुंचाने के लिए कई दिनों से कार्य चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से छतों पर रेत की बोरियां लगाकर सुरक्षा बल तैनात है। वहीं, कई दिनों से मॉक ड्रिल की जा रही है।  

विज्ञापन
Alert regarding farmers march to Delhi, Patiala-Ludhiana road closed, route diverted from Ambala to Chandigarh
शंभू बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर किसान पहुंचना शुरू हो चुके हैं। किसान आंदोलन के लिए अंबाला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस ने अंबाला से पटियाला-लुधियाना जाने वाला मार्ग बंद कर दिया है और वाहनों को चंडीगढ़ की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, अंबाला के शहजादपुर में किसान आंदोलन को लेकर आर्म्ड फोर्स की टुकड़ी तैनात है। इसके साथ ही कई दिनों से पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर इसकी तैयारी चल रही है। बॉर्डर पर पुलिस ने डिवाइडर ब्लॉक और बैरिकेड पहुंचा दिए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके साथ ही अंबाला-राजपुरा रोड पर देवीनगर के पास सर्विस रोड को डिवाइडर ब्लॉक से बंद कर दिया है। शंभू बॉर्डर की तरफ से देवीनगर में जाने के लिए अंडरपास के नीचे से जाना पड़ता है, मगर यहां अंडरपास के पास तीन से चार लेयर में डिवाइडर ब्लॉक लगा दिए हैं। इससे लोगों को राजमार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है, हालांकि अभी अंबाला-राजपुरा राजमार्ग बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉर्डर पर पहुंचा रहे डिवाइडर ब्लॉक और बेरिकेड
शंभू बॉर्डर पर डिवाइडर ब्लॉक पहुंचाने के लिए कई दिनों से कार्य चल रहा है। बड़े ट्रकों की सहायता से यहां ब्लॉक पहुंचाए हैं और यहां से क्रेन की मदद से इन डिवाइडर ब्लॉक को दूसरी जगहों पर ले जाया गया है। वहीं, पुलिस जवान ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए टोल प्लाजा के पास तैनात किए हैं, जिससे कि लोगों को आवाजाही में कोई दिक्कत न आए।



किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर सतर्कता
बता दें कि भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने अपनी मांगों के लिए 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया है। यूनियन नेता किसानों को इसके लिए कई दिनों से गांव-गांव में जाकर जागरूक भी कर रहे हैं। पहले हुए अपने प्रदर्शन में किसान अंबाला से निकलकर दिल्ली पहुंच गए थे। मगर अब प्रशासन ने किसान आंदोलन को देखते हुए अपनी तैयारी की है। यह तैयारी कई दिनों से चल रही है। शहर के पुलिस लाइन में भी कई दिनों से मॉक ड्रिल की जा रही है।

हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के चलते हरियाणा पुलिस द्वारा यात्रियों की सुविधा को लेकर एहतियात के तौर पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। हरियाणा पुलिस ने इस दौरान लोगों से 13 फरवरी को प्रदेष के मुख्य मार्ग का उपयोग अति आवश्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। अतः आमजन से अपील की गई है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), हरियाणा, ममता सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बाधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री करनाल, इंद्री/पिपली, यमुनानगर, पंचकूला होते हुए अथवा कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, बरवाला, रामगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे। लोग किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112  पर संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सभी रेंज एडीजीपी/आईजीपी, पुलिस आयुक्त और जिलों के एसपी को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो एवं कानून व्यवस्था सुचारू रहे। इसके अतिरिक्त, प्रभावित जिलों खासकर अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed