फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmer leader Navdeep's remand extended, Gurkeerat sent to jail

Ambala News: किसान नेता नवदीप का रिमांड बढ़ा, गुरकीरत को भेजा जेल

Mon, 01 Apr 2024 08:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader Navdeep's remand extended, Gurkeerat sent to jail
अंबाला। किसान आंदोलन-2 में दर्ज एफआईआर के आरोपी नवदीप सिंह जलबेड़ा और उसके साथी गुरकीरत को सीआईए-1 की टीम ने रविवार एक बार फिर कोर्ट में पेश किया। दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने नवदीप का चार दिन का ओर रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने केवल एक दिन का ही मंजूर किया। जबकि गुरकीरत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

दो दिन के रिमांड में पुलिस ने नवदीप से फाॅरचूर्नर, डंडे बांस, कल्शील्ड बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने रिमांड मांगते हुए तर्क दिया है कि नवदीप से विदेशी फंडिंग की भी जांच करनी है। जबकि चंडीगढ़ नंबर की फाॅर्च्यूनर की आरसी सहित हिमाचल के ऊना बस स्टैंड के पास एक किराये के कमरे से गुलेल भी बरामद करनी है। बता दें कि नवदीप और उसके साथी गुरकीरत को सीआईए-1 की टीम ने 29 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित एयरपोर्ट से काबू किया था।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर रखा तर्क

उधर, नवदीप पक्ष के अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया कि कोर्ट में चार दिन के रिमांड के लिए पुलिस ने कहा था कि नवदीप को कुछ लोगों की वीडियो दिखाई है उन्हें राजस्थान से काबू करना है। साथ ही गुलेल बरामद करनी है। इसके अलावा फार्च्यूनर गाड़ी की आरसी चंडीगढ़ से बरामद करनी है और पता वेरिफाई करना है। पुलिस ने तर्क दिया है कि उन्हें शक है कि विदेश से फंडिंग आ रही है उसका भी पता करना है जो वो दो दिन के रिमांड में पता नहीं कर पाए। वहीं अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि चार दिन का पुलिस रिमांड मांगना गलत है। ऐसा कोई आधार नहीं बनता। आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा था। मुकदमा दर्ज हुए डेढ़ माह का समय बीत चुका है। अभी तक जांच कर लेनी चाहिए थी। नवदीप केवल एक किसान है। पुलिस पर हमले की अभी तक कोई भी वीडियो और फोटो पेश नहीं किया। इसके अलावा विदेशी फंडिंग की बात शक के आधार पर कहना गलत है, शक के आधार पर ऐसा नहीं किया जा सकता। गुलेल से किसी को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

कोर्ट में चार दिन का रिमांड मांगा था लेकिन एक दिन का मिला है। आरोपी से फार्च्यूनर गाड़ी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। कुछ आरोपियों के भी नाम सामने आए है जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। विदेश फंडिंग जांच का विषय है।
इंस्पेक्टर हरजिंद्र, सीआईए-2 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed