फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmer duped of Rs 1.06 crore in the name of providing land

Ambala News: जमीन दिलाने के नाम पर किसान से 1.06 करोड़ रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer duped of Rs 1.06 crore in the name of providing land
आरोपी बाप-बेटे ने खुद को नामी प्रॉपर्टी फर्म का पार्टनर बताकर कराया फर्जी बयाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। कुरुक्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलरों ने एक किसान को जमीन दिलाने के नाम पर 1,06,72,990 रुपये की ठगी कर ली। आरोपी बाप-बेटे ने खुद को नामी प्रॉपर्टी फर्म का पार्टनर बताकर पहले फर्जी बयाना कराया, फिर फर्जी रसीद पकड़ा कर किसान को उलझा दिया। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक अंबाला के आदेश पर नारायणगढ़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, नारायणगढ़ के वार्ड नंबर-6 निवासी गुरविंदर सिंह ने अपनी कृषि भूमि बेची थी और वे नई जमीन खरीदने की तलाश में थे। इसी दौरान आरोपी कुरुक्षेत्र के कल्याण नगर निवासी सुरेश कुमार (मूल निवासी नगली गोधा, रेवाड़ी) उनसे मिला। उसने खुद को सेवन स्टार ग्रुप प्रॉपर्टी, कुरुक्षेत्र का साझेदार बताया और शाहबाद के मछरौली में दो किसानों की जमीन दिलाने की पेशकश की। आरोपियों ने फर्जी तरीके से बयाना कराकर प्रति एकड़ 10.50 लाख से 10.75 लाख रुपये का मुनाफा खुद ऐंठ लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपियों की बातों पर भरोसा करके 1 व 10 नवंबर 2025 को 40 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद बैंक खातों के जरिए अलग-अलग तिथियों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए। 21 मार्च 2026 तक आरोपियों ने जमीन मालिकों को देने का झांसा देकर पीड़ित से कुल 1,06,72,990 रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जान से मारने की धमकी
मामला तब बिगड़ा जब आरोपियों ने बार-बार मांगने पर भी जमीन मालिकों से रकम प्राप्ति की रसीद नहीं दिलवाई और न ही तय तारीख पर रजिस्ट्री कराई। शिकायतकर्ता के विरोध के बाद आरोपियों ने आरटीजीएस के जरिए 50 लाख तो लौटा दिए, लेकिन बाकी रकम के एवज में दिए गए 8 लाख और 6 लाख के चेक बैंक में डिशऑनर (बाउंस) हो गए। जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में जब पीड़ित अपने रिश्तेदारों के साथ बकाया राशि और चेक का पैसा मांगने कुरुक्षेत्र पहुंचा, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

----
कोर्ट पहुंचा मामला, फिर पुलिस में शिकायत
जमीन मालिकों द्वारा जमीन किसी तीसरे पक्ष को बेचने की तैयारी के बाद पीड़ित ने सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से उन्हें 10 जुलाई को स्टे ऑर्डर मिल गया। इसके बाद पीड़ित ने एसपी कार्यालय अंबाला में शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी सूरज चावला ने बताया कि मुख्य आरोपी सुरेश कुमार और उसके बेटे हर्ष कुमार (सेवन स्टार ग्रुप प्रॉपर्टी, कुरुक्षेत्र) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed