फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmer committed suicide by jumping in canal

किसान ने नहर में कूदकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicide by jumping in canal
आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक किसान ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। किसान के छोटे भाई ने अपने भाई की गुमशुदगी की शिकायत 25 जुलाई को दर्ज कराई थी। वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक शव बिशनगढ़ के जनसुई साइफन के निकट मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकलवाया, शिनाख्त होने के बाद पहचान गांव भुंडगपुर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र हरबंस सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और थाना नग्गल के तहत इस मामले में 174 की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतक किसान भूपेंद्र सिंह का छोटा भाई सुरेंद्र सिंह भी किसान है। अपने भाई के लापता होने से कुछ दिन पहले ही वह श्रावण मास में कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। शिवरात्रि को जब वह हरिद्वार से जल लेकर गांव पहुंचा तो उसे अपने भाई भूपेंद्र के लापता होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी नन्यौला पुलिस चौकी के उप निरीक्षक शीशपाल श्योकंद ने बताया कि करीब 42 वर्षीय किसान भूपेंद्र सिंह के उसके दो बच्चे हैं। उसके हिस्से में करीब चार एकड़ जमीन है। बताया गया है कि गेहूं के सीजन में उसके खेत उतनी फसल नहीं निकली जितना उसे उम्मीद थी। इस वजह से वह काफी परेशान था। लोगों का कहना है कि संभवत इन्हीं कारणों से उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed