फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farewell party given to players and coaches

खेलो इंडिया की समाप्ति पर इंडिया रोलर होटल में रूके खिलाड़ियों व कोच को मालिक ने दी फेयरवेल पार्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farewell party given to players and coaches
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के तहत छावनी के इंडियन रोलर होटल में रुके खिलाड़ियों व कोच को मालिक सुदर्शन सिंह सहगल ने एक फेयरवेल पार्टी दी। सुदर्शन सहगल ने बताया कि अंबाला के लिए यह खेलो इंडिया का आयोजन एक शान की बात थी। देशभर से आये खिलाड़ियों का अंबाला के लोगों ने स्वागत किया। हमारे होटल में भी देश के विभिन्न राज्यों से 50 के लगभग खिलाड़ी एवं कोच रुके हुए थे। बता दें कि खेलो इंडिया के तहत अंबाला में जिम्नास्ट व स्वीमिंग प्रतिस्पर्धा हुई थी।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट स्वीमिंग एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र विज ने कहा कि हम हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने अंबाला में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल, जिमभनास्ट हॉल, बैडमिंटन कोर्ट और जल्दी बनने जा रहे हॉकी स्टेडियम का निर्माण कराया है। यह उसी का ही नतीजा है जो अंबाला छावनी में बनाए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल में खेलो इंडिया का आयोजन हुआ है। इससे जहां खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा वहां अंबाला के व्यापारियों का भी व्यापार बढ़ेगा। इस मौके पर नरेश भारद्वाज, हनी, अतुल, महेंद्रु, जसबीर सिंह जस्सी, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed