फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Family of Parineeti reach Udaipur for Parineeti and Raghav's wedding

परिणीति-राघव: चुनिंदा लोग बनेंगे परिणीति की शादी के गवाह, कपड़ों से फूल तक रहेंगे विशेष, उदयपुर पहुंचा परिवार

Fri, 22 Sep 2023 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 09:06 PM IST
सार

उदयपुर में शाही शादी के लिए परिवार पहुंच गया है। परिणीति के पिता पवन चोपड़ा व मां रीना चोपड़ा और उनके भाई उदयुपर गए हैं। परिणीति चोपड़ा का परिवार हरियाणा में अंबाला छावनी में स्टॉफ रोड पर रहता है। 

विज्ञापन
Family of Parineeti reach Udaipur for Parineeti and Raghav's wedding
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में है। शादी से पहले की तैयारियों व कार्यक्रमों के लिए परिणीति का परिवार अंबाला छावनी से उदयपुर पहुंचा चुका है। परिणीति के पिता पवन चोपड़ा और मां रीना चोपड़ा व उनके भाई वहां गए हैं। इसमें सीमित लोगों को ही निमंत्रण रहेगा।

विज्ञापन


इसके बाद रिसेप्शन में अन्य जानकारों को बुलाया जाएगा। वहीं, प्रियंका चोपड़ा व उनके रिश्तेदार भी शादी के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिसके लिए तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो इस शाही शादी के लिए द लीला पैलेस में भी विशेष तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


वर व वधु की विशेष पोशाकों से लेकर फूलों की सजावट और इस शादी में कार्यक्रमों के लिए अलग से प्रबंध किया गया है। परिणीति के परिवार के उदयपुर जाने के बाद अंबाला छावनी के स्टाफ रोड पर उनके पैतृक निवास पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला छावनी के सैन्य क्षेत्र स्टाफ रोड स्थित अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा का घर।

अंबाला के स्टाफ रोड पर रहता है परिवार
परिणीति चोपड़ा का परिवार अंबाला छावनी में स्टॉफ रोड पर रहता है। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ था। परिणीति के पिता की राय मार्केट में ऑटोमोबाइल की दुकान है। इसके साथ ही परिणीति की शुरुआती पढ़ाई कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई। इसके बाद परिणीति लंदन चली गईं थीं। जहां से बिजनेस फाइनेंस और इकानॉमिक्स में आनर्स की पढ़ाई मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से की।



परिणीति का अंबाला से विशेष लगाव
परिणीति का अंबाला से विशेष लगाव है। वह शादी तय होने से पहले कई वर्ष बाद अंबाला आईं थी। जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी डाला था। जिसमें उन्होंने गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलते हुए अंबाला की हवा और यहां की खुशबू को याद करते हुए विचार साझा किए थे। जिसे अंबाला समेत देशभर में परिणीति के प्रशंसकों ने पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed