फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Family identity card not ready Pension will stop

पेंशन अटकने की अटकलों ने बढ़ाई 19 हजार लाभार्थियों सहित बुजुर्गों की टेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Family identity card not ready Pension will stop
अंबाला सिटी: सामाजिक कल्याण विभाग के फार्म जमा करवाने के लिए खड़े लोग। - संवाद। - फोटो : Ambala
परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाने वाले 19 हजार 171 पेंशन लाभार्थियों की टेंशन इन दिनों बढ़ गई है। इस माह जो लाभार्थी अपने पीपीपी जमा नहीं करवाएंगे उनकी पेंशन विभाग रोक देगा। इन्हीं अटकलों के चलते अब पेंशनर्स की जिला समाज कल्याण विभाग को सीएससी सेंटरों पर कतार लगनी शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण विभाग में नए आवेदनकर्ताओं के साथ-साथ जिन लाभार्थियों ने अपने परिवार पहचान पत्र जमा करवाने हैं उनकी लाइनें लग रही हैं। वहीं, नागरिक सुविधा केंद्रों पर परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए। जरूरत से ज्यादा भीड़ पहुंचने के कारण अब दोनों जगह लाभार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है विशेष बुजुर्ग लाभार्थियों को। बता दें कि विभाग ने 31 जनवरी तक सभी लाभार्थियों को अपने परिवार पहचान पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 19 हजार से ज्यादा लाभार्थी अभी तक ऐसा नहीं कर पाए।
विज्ञापन

यहां से बनवाएं परिवार पहचान पत्र
परिवार पहचान बनवाने के लिए बुजुर्गों और किसी भी अन्य परिवार को भटकने की जरूरत नहीं है। जिला सीएससी प्रबंधक विवेक शर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिले में किसी भी नागरिक सुविधा केंद्र पर जाकर निशुल्क परिवार पहचान पत्र बनवा सकता है। जिले में करीब 700 से ज्यादा नागरिक सुविधा केंद्र इस समय अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अभी आगे क्या...
परिवार पहचान पत्र जमा करवाने के लिए अभी विभाग ने इस महीने तक का समय पेंशन लाभार्थियों को दिया है। विभाग का कहना है कि यदि इस माह भी यह लोग अपना परिवार पहचान पत्र जमा नहीं करवाएंगे उनकी पेंशन रोक दी जाएगी। ऐसे में अभी लाभार्थियों के पास इस माह का समय शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों नहीं बनवा रहे परिवार पहचान पत्र
जानकारी के अनुसार जिला समाज कल्याण विभाग से 1 लाख 29 हजार 735 लोग पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इनमें से जो 19 हजार 171 लाभार्थी रह गए हैं उनमें से कुछ तो जीवित ही नहीं हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे हैं जोकि किन्हीं कारणों से सीएससी तक नहीं पहुंच पाए, जबकि कुछ बुजुर्ग परिवार पहचान पत्र की प्रक्रिया से ही अंजान हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक है। कर्मचारियों का मानना है कि ऐसे में अब वह लोग परिवार पहचान पत्र बनवाने से बच रहे हैं जो गलत पेंशन ले रहे हैं। आने वाले समय में उनकी पहचान कर रिकवरी भी की जाएगी।

अभी भी 19 हजार से अधिक लोगों ने परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाया है। जिनके पास अभी भी मौका है कि वह जल्द से जल्द परिवार पहचान पत्र बनवा लें। अगर यह परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाएंगे तो पेंशन रोकी जा सकती है।
- विनोद, समाज कल्याण विभाग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed