{"_id":"654d49d27da12bd59401ac02","slug":"fake-liquor-factory-caught-case-against-four-two-arrested-ambala-news-c-36-1-sknl1017-13557-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी, चार पर केस, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी, चार पर केस, दो काबू
विज्ञापन
अंबाला। यमुनानगर में जहरीली शराब का सेवन करने पर लोगों की मौत होने के बाद अंबाला में भी अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। धनौरा-बिंजलपुर गांव के पास एक गोदाम में पुलिस ने छापामारी कर नकली शराब की छह बोतलें व पास ही खेत में से मशीनें इत्यादि सामान बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने एसआईटी भी गठित कर दी है।
बुधवार देररात छापामारी करते हुए मशीनों सहित खाली ड्रम व 6 बोतल ताजा माल्टा व बैच नंबर 16, नवंबर 21 नकली शराब बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, मुलाना पुलिस ने एसआई कर्मचंद की शिकायत पर उत्तम, पुनीत, कपिल पंडित, अंकित व अन्य पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने उत्तम व पुनीत को भी काबू कर लिया है। बाकी आरोपियों के लिए छापामारी जारी है।
-- -- -- -- -- -- --
फैक्ट्री से सामान जब्त, शराब के सैंपल लिए
एएसआई कर्मचंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धनौरा गांव में पुरानी केमिकल की फैक्ट्री बनी हुई है, जिसकी चहारदीवारी हो रखी है। हालांकि अब वह केमिकल की फैक्ट्री बंद हो चुकी है। ऐसे में इस पुरानी फैक्ट्री को धनौरा निवासी पुनीत, थम्बड़ निवासी कपिल पंडित, उगाला निवासी अंकित उर्फ मोगली ने किराये पर लिया हुआ था। इसकी आड़ में वह अवैध रूप से शराब बनाने का धंधा चल रहा था। जैसे ही टीम ने फैक्ट्री में छापामारी की तो कुछ शराब की खाली बोतलों को जलाया हुआ था। इसी फैक्ट्री के सामने वाले कमरे से कुल 6 बोतल नकली शराब पड़ी थी। जिन पर ताजा माल्टा व बैच नंबर 16, नवंबर 21 लिखा हुआ है। यहीं एक हाॅल से 1 हजार लीड की पानी की टंकी मिली। पास में ही गन्ने के खेत में तलाशी ली गई तो कुछ रैपर ताजा माल्टा देसी शराब के मिले। इसके अलावा एक नकली शराब बनाने वाली मशीन, 14 बडे़ प्लास्टिक के ड्रम, एक फेविकोल का प्लास्टिक का ड्रम, 4 छोटे ड्र्रम, तीस गट्ठे प्लास्टिक की खाली बोतलों के मिले। पुलिस ने वहां मौजूद शराब के सैंपल भरे और अन्य सामान जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
सप्लाई की गई थीं 200 पेटियां
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि प्राथमिक जांच में करीब 200 पेटियां सप्लाई होने की बात सामने आई है। अब इस शराब की पेटियों की सप्लाई चेन तक पहुंचा जा रहा है ताकि अन्य लोग इस शराब का सेवन न कर सकें। इस पर यमुनानगर व अंबाला पुलिस मिलकर काम कर रही है। उधर, जहरीली शराब की फैक्ट्री सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने भी पूरी तरह अलर्ट जारी कर दिया है। जिले भर में पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में संबंधित देसी शराब की जांच करने के लिए बोला गया है।